विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिजी में काफी तेजी से फैल रहा है HIV एड्स, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

Published: Sat, 19 Sep 2026 02:10 AM (IST)

फिजी ने एचआईवी को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है, क्योंकि आंकड़ों से पता चला है कि इस द्वीप देश ...और पढ़ें

एचआइवी को लेकर फिजी ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया (फोटो- रॉयटर)

एचआइवी को लेकर फिजी ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. फिजी में पिछले 15 सालों में नए संक्रमणों के मामलों में 12 गुना बढ़ोतरी हुई है

  2. इस देश में 2025 में लगभग 9,000 लोग एचआईवी के साथ जी रहे थे

एपी, टोक्यो। फिजी ने एचआइवी को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है, क्योंकि आंकड़ों से पता चला है कि इस द्वीप देश में अब हर 60 में से एक व्यक्ति के इस वायरस से संक्रमित होने की आशंका है।

फिजी के अधिकारियों का कहना है कि वह नए संक्रमणों में हो रही बढ़ोतरी से निपटने के लिए जांच और इलाज की कोशिशें बढ़ा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के एचआईवी और एड्स कार्यक्रम के अनुसार, पिछले 15 सालों में नए संक्रमणों के मामलों में 12 गुना बढ़ोतरी हुई है।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के अनुसार, ताजा आंकड़ों से पता चला है कि 10 लाख से कम आबादी वाले इस देश में 2025 में लगभग 9,000 लोग एचआईवी के साथ जी रहे थे।

सिर्फ 39 प्रतिशत मरीजों को ही अपने एचआईवी स्टेटस के बारे में पता था और केवल 22 प्रतिशत मरीज एंटीरेट्रोवायरल इलाज ले रहे थे।

देश में हर 60 में से एक वयस्क एचआईवी से संक्रमित है, जबकि पांच साल पहले यह आंकड़ा हर 167 वयस्कों में से एक का था।