फिजी के टोंगा द्वीप पर 8.2 तीव्रता का आया भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं
फिजी में भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.2 मापी गई है।
By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sun, 19 Aug 2018 07:43 AM (IST)Updated: Sun, 19 Aug 2018 07:55 AM (IST)
सूवा (एएनआइ)। फिजी में जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, भारतीय समयानुसार तड़के 6.07 बजे फिजी के टोंगा द्वीप पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.2 मापी गई है। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में जमीन से करीब 560 किलोमीटर नीचे था।
हालांकि भूकंप से अबतक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस बीच प्रशांत सुनामी केंद्र ने भी सुनामी की आशंका से इन्कार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें