यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Facebook Employee Dead: फेसबुक अधिकारी ने बिल्डिंग से कुद कर दी जान, जानें पूरा मामला
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के एक अधिकारी के सुसाइड का मामला सामना आया है। इस शख्स ने सन फ्रांसिस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग से कुद कर अपनी जान दे दी।

कैलोफोर्निया, आइएनस। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के एक अधिकारी के सुसाइड का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, इस शख्स ने सन फ्रांसिस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग से कुद कर अपनी जान दे दी। इसके बाद तहलका मच चुका है। फिलहाल अभी इस शख्स के सुसाइड करने का कारण पता नहीं लग पाया है।
बिल्डिंग से कुद कर किया सुसाइड
पुलिस के मुताबिक, वीरवार सुबह 11.30 बजे ये घटना हुई। पलिस ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी एक फोन कॉल से मिली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
जांच में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट चुकी है। इसके अलावा सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक की तरफ से इस पूरे मामले में सहयोग करने की बात कही गई है। आमतौर पर फेसुबक का इस्तेमाल लोग सुसाइड करने के लिए करते हैं। ऐसी कई घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिसमें युवा सुसाइड करते समय अपना लाइव प्रसारण रखते हैं।
