यूक्रेन के पोर्ट सीटी में लगी आग, आठ की मौत, 150 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
दक्षिण शहर के टोक्यो स्टार होटल में सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। अग्निशमन के एक अफसर के मुताबिक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 02:57 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 02:57 PM (IST)
पोर्ट सिटी, एजेंसी । यूक्रेन के पोर्ट सिटी शहर में शनिवार की तड़के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दस लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
शनिवार को दक्षिण शहर के टोक्यो स्टार होटल में सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। अग्निशमन के एक अफसर के मुताबिक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल राहत कार्य जारी है। होटल से 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जे जाया गया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि अभी कुछ लोग होटल में फंसे हो सकते है। जीवित की खोजबीन जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें