Move to Jagran APP

मिस्र : ईसाई तीर्थयात्रियों पर ISIS का हमला, सात की मौत; 19 घायल

मिस्र में ईसाइयों तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आइएस के आतंकियों का हमला। हमले में 7 की मौत, 19 घायल।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 01:14 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 01:14 PM (IST)
मिस्र :  ईसाई तीर्थयात्रियों पर ISIS का हमला, सात की मौत; 19 घायल
मिस्र : ईसाई तीर्थयात्रियों पर ISIS का हमला, सात की मौत; 19 घायल

मीन्या, मिस्र (एपी)। मिस्र में ईसाई समुदाय के लोगों पर आतंकियों के हमले जारी है। इस बार आतंकियों ने दक्षिण मिस्र में कॉप्टिक ईसाइयों को लेकर जा रही बस को निशाना लगाया। इस हमले में सात ईसाई तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 तीर्थयात्री घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, बस पर यह हमला उस वक्त हुआ, जब वह मिस्र की राजधानी काहिरा में स्थित एक ईसाई धर्मस्थल से वापस लौट रही थी। अधिकारियों का कहना है कि यह पिछले एक वर्ष से अधिक समय में अल्पसंख्यकों पर हुआ सबसे गंभीर हमला है।

कॉप्टिक क्रिश्चियन आर्कबिशप ने कहा कि काहिरा से 150 मील दूर मिस्र के पश्चिमी रेगिस्तान के दूरस्थ सेंट सैमुअल कंफेसर मठ की यात्रा से लौट रहे ईसाइयों की बस पर आतंकियों ने खुलेआम गोलीबारी की, जिसमें 7 ईसाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद आइएस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उसने ही ईसाई तीर्थयात्रियों पर हमला किया है।

इस हमले को लेकर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसीने शोक व्यक्त किया है और कहा है कि न्याय जरूर होगा। कई देशों ने भी इस हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस बीच कहा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.