विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक दिन सभी को मरना है... इक्वाडोर में प्रार्थना सभा में इतना कहते ही पादरी पर गिरा क्रॉस, मौत

Published: Tue, 20 Oct 2026 04:07 PM (IST)

इक्वाडोर के ग्वायाकिल में प्रार्थना सभा के दौरान पादरी पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलीनारी पर लकड़ी का क्रॉस गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

HighLights

  1. इक्वाडोर के ग्वायाकिल में पादरी पर गिरा क्रॉस।

  2. प्रार्थना सभा के दौरान हुई यह दुखद घटना।

  3. लाइव प्रसारण में कैद हुई पूरी घटना।

डिजिटल डेस्क, क्विटो। दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर के एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान पादरी के ऊपर लकड़ी का क्रॉस गिर गया। भारी क्रॉस के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

फादर पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलीनारी प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने स्पेनिश में कहा कि एक दिन हम सभी को मरना है। इसी दौरान चर्ची की दीवार से क्रॉस उन पर गिर गया। जिस वक्त से हादसा हुआ तब उनके प्रवचनों का प्रसारण ऑनलाइन हो रहा था, जिससे ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

इस घटना को लेकर चर्च की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ भी उन्हें नहीं बचा सका। क्रॉस गिरने की वजह का पता नहीं चल सका है।