Mexico में 5.8 तीव्रता से आया भूकंप, इससे पहले भी कई बार दे चुका है झटके
मैक्सिको सिटी में शनिवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। 5.8 की तीव्रता पर यहां यह झटके रहे। फिलहाल इस भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
मैक्सिको सिटी, एएनआइ। मैक्सिको सिटी में शनिवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। 5.8 की तीव्रता पर यहां यह झटके रहे। फिलहाल इस भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले भी यहां पर भूकंप आ चुका है।
इससे पहले साल 2 फरवरी 2019 को आया था भूकंप
इससे पहले वर्ष 2019 में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 6.5 तीव्रता के झटके यहा महसूस किए गए थे। इस भूकंप में तीन लोग घायल हो गए थे और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई थी। इस भूकंप के दौरान काफी संख्या में लोगों को बचाया गया था।
साल 2018 में भी आ चुका है भूकंप
साल 2018 में भी मैक्सिको में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 7.5 तीव्रता से यहां पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे हालांकि इस भूकंप में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।
साल 2017 में भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके
इससे पहले वर्ष 2017 में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता 8.0 रही थी। इस जोरदार झटके से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप के झटके से काफी नुकसान भी हुआ था। भयंकर भूकंप के झटके बाद सिटी में सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया था।
जापान में भी आ चुका है भूकंप
इससे पहले जापान में 3 जनवरी 2020 को भूकंप के झंटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 5.6 रही थी। भूकंप का केंद्र हसाकी शहर रहा था। हालांकि इस भूकंप में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान नहीं हुआ था। साल के शुरुआत में ही यह भूकंप आया था।
अक्सर भूकंप इंडोनेशिया में आता रहता है। इस शहर में भूकंप के आने से काफी संख्या में लोगों की जान भी चली गई थी। बता दे की साल 2019 में पाकिस्तान में भी जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें काफी संख्या में लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप का असर भारत के कई राज्य में भी देखने को मिला था।