Move to Jagran APP

Earthquake In Japan: जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

जापान में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 रही। चिबा प्रान्त भूकंप का केंद्र रहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि तड़के करीब 927 बजे (स्थानीय समय) पर यह झटके महसूस किए गए।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 09:23 AM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 09:23 AM (IST)
Earthquake In Japan: जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता
Earthquake In Japan: जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

टोक्यो, एएनआइ। जापान में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 रही। चिबा प्रान्त भूकंप का केंद्र रहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि तड़के करीब 9:27 बजे (स्थानीय समय) पर यह झटके महसूस किए गए।

loksabha election banner

भूकंप का केंद्र 33.7 डिग्री उत्तर में और 140.5 डिग्री पूर्वी देशांतर पर और 50 किमी की गहराई रहा। फिलहाल अभी तक इन झटकों से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है और ना ही सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

बता दें कि जापान नें पहली बार भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए हैं। इससे पहले 7 दिन पहले यहां पर भूकंप के  इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7. 2 मापी गई थी। जापान के उत्तरपूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी। 

पिछले ही माह जापान के पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। ईस्ट जापान रेलवे कंपनी का कहना है कि तोहोकु शिंकानसेन बुलेट ट्रेन लाइन पर सेवाएं, जो शनिवार के भूकंप के बाद आंशिक रूप से निलंबित थीं, रात 10 बजे फिर से शुरू होने की उम्मीद जताई गई थी। जापानी मीडिया ने कहा था कि जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की एडवाइजरी को हटा लिया है, जो शनिवार शाम को पूर्वोत्तर जापान में भूकंप आने के बाद जारी की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.