Move to Jagran APP

Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया के बांदा सागर में भूकंप, 6.9 रही तीव्रता

इंडोनेशिया के बांदा सागर में शुक्रवार को तीव्र भूकंप दर्ज किया है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 रही।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 11:33 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 11:53 AM (IST)
Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया के बांदा सागर में भूकंप, 6.9 रही तीव्रता
Earthquake In Indonesia: इंडोनेशिया के बांदा सागर में भूकंप, 6.9 रही तीव्रता

जकार्ता, एएनआइ। इंडोनेशिया के बांदा सागर में शुक्रवार को तीव्र भूकंप दर्ज किया गया है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.9 रही। यूरोपीय भूमध्यसागरीय विज्ञान केंद्र (EMSC) ने इसकी जानकारी दी। एजेंसी के मुताबिक, भूकंप 640 किमी (398 मील) की गहराई पर था, जिसने पहले 6.6 की तीव्रता का अनुमान लगाया था। फिलहाल इस भूकंप में किसी भी प्रकार के नुकासान की कोई खबर नहीं आई है। 

loksabha election banner

कोरोना काल में भूकंप के झटके

बता दें कि दुनिया इस वक्त चीन के वुहान से फैले कोरोना संकट का सामना कर रही है। इस बीच लगातार देश-विदेश के कई शहरों में भूकंप के झटके भी महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी इन सभी झटकों से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। 

इससे पहले भी इंडोनेशिया में आ चुका भूकंप

इससे पहले भी इंडोनेशिया समुद्र के अंदर दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं थी। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे के मुताबिक, समुद्र के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर 6.8 तीव्रता का भूकंप का झटके महसूस किया गए थे। इसका केन्द्र सुमात्रा द्वीप पर बेंगकुलु प्रांत में था।

द्वीप के कई प्रांत में इसे महसूस किया गया। उसने बताया कि इसके करीब छह मिनट बाद ही 6.9 तीव्रता का एक और झटका महसूस किया गया। जानकरी के लिए बता दें कि भूकंप से सुनामी आने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है इंडोनेशिया

गौरतलब है कि इंडोनेशिया ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है जिसके चलते यहां भूकंप, ज्वालामुखी और सुनामी आने का खतरा बना रहता है।

बता दें कि इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है। दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 55 लाख 87 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 74 हजार के पार पहुंच गई है। 

दूसरे नंबर पर संक्रमित देश ब्राजील है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 35 लाख के पार पहुंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 12 हजार के पार पहुंच गई है। तीसरे नंबर पर संक्रमित देश भारत है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 29 लाख 5 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मौत का आंकड़ा 54 हजार पहुंच गया है। चौथे नंबर पर संक्रमित देश रुस है। यहां पर 9 लाख 46 हजार के पार संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.