Earthquake in Indonesia: हेलमहेरा में भूकंप के जोरदार झटके, 6.5 रही तीव्रता
इंडोनेशिया के हेलमहेरा में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 6.5 मापी गई। भूकंप 105 किमी की गहराई पर था स्थित था।
जकार्ता, रायटर्स। इंडोनेशिया के हेलमहेरा में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 6.5 मापी गई। भूकंप 105 किमी की गहराई पर था स्थित था। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, भूकंप से अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। सुनामी का भी अलर्ट जारी नहीं हुआ हैं। इंडोनेशिया पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, जो अक्सर भूकंपों से प्रभावित होता है। यहां सुनामी का भी बहुत खतरा रहता है।
समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार इससे पहले लॉस एंजिल्स में भूकंप के झटके महसूस हुए। लॉस एंजिल्स के उत्तर पूर्व में लगभग 241 किलोमीटर दूर कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में बुधवार को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था, लेकिन काफी आबादी वाले क्षेत्र में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई। हालांकि,भूकंपीय रूप से संवेदनशील कैलिफ़ोर्निया में ऐसे भूकंप असामान्य नहीं हैं।
क्यों आता है भूकंप
धरती मुख्य रूप से पर चार परतों से बनी हुई है, इनर कोर, आउटर कोर, मेटल और क्रस्ट से बनी है। इसमें से सिर्फ ऊपरी परत क्रस्ट से ही भूकंप का लेना देना है। क्रस्ट में दर्जनों प्लेट्स आपस में जुड़ी होती हैं। अंदर ही ये प्लेट्स हिलती डुलती रहती हैं। थोड़ा बहुत हिलने पर कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन ज्यादा हिलने पर ऊपर तक असर महसूस होता है। इसको ही भूकंप कहते हैं। जहां प्लेट्स जुड़ी होती हैं, वहां टकराव ज्यादा होता है, वो इलाके भूकंप के लिए काफी संवेदनशील होते है। इन्हीं इलाकों में भूकंप ज्यादा आते हैं।
भूकंप आने पर क्या करें क्या न करें
भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें। यानी बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। भूकंप आने के दौरान अगर आप कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं। गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे तुरंत रोक दें। इस बात का ध्यान रखें पुल से दूर, सड़क के किनारे गाड़ी रोकें। तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं। खिड़की, अलमारी, पंखे आदि ऊपर रखे भारी सामान से तुरंत दूर हट जाएं।