तेज भूकंप के झटकों से हिला ताइवान, भूकंप की तीव्रता 6.1
चीन सागर में मौजूद ताइवान तेज भूकंप के झटकों से हिल गया। भूकंप के झटके पूर्वी ताइवान में सबसे ज्यादा दर्ज किए गए हैं।
By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 10:49 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 10:49 AM (IST)
ताइपे, एजेंसी। पूर्वी ताइवान तेज भूकंप के झटकों से हिल गया। भूकंप की तीव्रता 6.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है। भूकंप का उपकेंद्र पूर्वी हुआलीन के 19 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई है।
मिल रही शुरुआती जानकारी के अनुसार ताइवान में पिछले दस सालों में ये सबसे खतरनाक भूकंप रहा। भूंकप के झटके पूरे द्वीप में महसूस किए गए। पूर्वी ताइवान में कई इमारतें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। भूंकप के कारण पूर्वी ताइवान के राजमार्ग बाधित हो गए हैं।
बता दें कि ताइवान की भौगोलिक स्थिति कुछ ऐसी है कि यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। ताइवान में इसके पहले फरवरी 2018 में भूकंप आया था। वहीं, 1999 में ताइवान में सबसे तेज भूकंप आया था। 1999 के भूकंप में 2,297 लोगों की मौत हुई थी, जबकि नौ हजार से अधिक लोग घायल हो गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें