ऑस्ट्रेलिया की नदियों में लाखों मछलियों ने तोड़ा दम, गर्मी से लेकर प्रदूषण तक हैं वजह
ऑस्ट्रेलिया में प्रचंड गर्मी और सूखे का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां हालात ऐसे हैं कि नदियों में पानी सूखने लगा है और इसकी वजह से लाखों मछलियां मर गई हैं।
By TaniskEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 11:50 AM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 12:56 PM (IST)
सिडनी, एजेंसी। सूखा प्रभावित पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में स्थित मरे-डार्लिंग नदियों में लाखों मछलियों की मौत हो गई है। अधिकारियों के अनुसार इसमें और इजाफा देखने को मिल सकता है। इस हफ्ते तापमान में बढोतरी की वजह से स्थिति और बदतर हो सकती है। न्यू साउथ वेल्स सरकार ने इसकी चेतावनी दी है।
राज्य मंत्री निआल ब्लेयर ने बताया कि यहां पानी की कमी और गर्मी बढ़ी है। यही कारण है कि ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से मछलियों की मौत हुई है। उन्होंने पश्चिम और उत्तरी टेबललैंड के कुछ हिस्सों में अधिक मछलियों के मरने की आशंका जताई है।
देश में यह मामला राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को कहा कि यह एक विनाशकारी घटना है। इससे इकोलॉजी पर असर पड़ेगा। सरकार ने अपनी नीतियों का बचाव करते हुए मछलियों की मौत का कारण सूखे को बताया है। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि इसका कारण प्रदूषण है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें