बुर्किना फासो में फ्रांस के दूतावास और आर्मी हेडक्वार्टर्स पर हमला, 28 लोगों की मौत
बुर्किना फासो में बंदूकधारियों ने फ्रांसीसी दूतावास और आर्मी हेडक्वार्टर्स पर हमला कर दिया।
वागाडौगू,(एएफपी) बुर्किना फासो में शुक्रवार को बंदूकधारियों ने फ्रांसीसी दूतावास और आर्मी हेडक्वार्टर्स पर हमला कर दिया। एएफपी के अनुसार इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 75 ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
चश्मदीदों के मुताबिक एक कार से पांच बंदूकधारी निकले और दूतावास की ओर जा रहे लोगों पर अचानक गोलीबारी करने लगे। इसके बाद इलाके में पुलिस और सेना की तैनाती कर दी गयी। एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि उसी समय बुर्किना सशस्त्र बलों के मुख्यालय और फ्रांसीसी सांस्कृतिक केन्द्र के पास एक विस्फोट हुआ। फ्रांस के विदेशमंत्री येन येव्स ली ड्रेन ने कहा है कि इसमें कोई शक नहीं कि ये एक आंतकवादी हमला था। हालांकि ये अब तक साफ नहीं हो पाया है कि ये हमले किसने किए।
बुर्किना के सुरक्षा सूत्रों ने मृतकों की संख्या करीब 15 बताई है, जबकि सेना के चिकित्सा प्रमुख कर्नल अमादो काफानादो ने बताया कि हमले में 75 अन्य लोग घायल हुए हैं। ससे पूर्व सरकार ने बताया था कि दूतावास हमले में चार हमलावर मारे गये हैं और दूसरे हमले में दो हमलावरों की मौत हो गई। सूचना मंत्री रेमिस फलगांस डेन्डजिनोउ ने टीवी चैनल आरटीबी से कहा कि ये दोनों घटनाएं आतंकवादी हमले हो सकते हैं।
इस पहले भी हुए हैं हमले
पिछले दो सालों में वागाडौगू में ये तीसरा बड़ा हमला है। इस्लामिक उग्रवादियों ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली थी। जनवरी 2016 में वेगाडौगौ में एक होटल पर हुए हमले में 30 लोगों की मौत हो गई थी।