विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मालिक का पैर खाकर 28 कुत्तों ने बचाई अपनी जान, घर का नजारा देख पुलिस रह गई हैरान

Published: Mon, 29 Jul 2024 09:16 PM (IST)

बैंकॉक में एक घर में कैद 28 कुत्तों ने अपने मालिक का एक पैर खाकर अपनी जान बचाई। कुत्तों के ...और पढ़ें

बैंकॉक में घर में कैद 28 कुत्तों को पुलिस ने बचाया। (सांकेतिक फोटो)
बैंकॉक में घर में कैद 28 कुत्तों को पुलिस ने बचाया। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. बैंकॉक के खलोंग सैम वा जिले का मामला।
  2. घर पर बेडरूम में मिली मालिक की लाश।
  3. पुलिस और फाउंडेशन ने कुत्तों को बचाया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक फाउंडेशन ने 27 जुलाई को 28 कुत्तों को बचाया। यह सभी कुत्ते एक घर में कैद थे और कई दिनों से इन्हें खाना नहीं मिला था। कुत्तों ने अपने मालिक का बायां पैर खाकर अपनी जान बचाई। पुलिस के मुताबिक 62 वर्षीय मालिक अट्टापोल चारोएनपिथक की लाश घर की दूसरी मंजिल पर स्थित बेडरूम में मिली है। मामला बैंकॉक के खलोंग सैम वा जिले का है।

यह भी पढ़ें: 'चीन के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे नहीं', जापान में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऐसा क्यों कहा?

पड़ोसी ने पुलिस को किया सूचित

अट्टापोल की कार पिछले एक सप्ताह से पड़ोसी के घर के सामने खड़ी थी। पड़ोसी ने अट्टापोल की घर की घंटी बचाई। लाइट जल रही थी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। वे हर दिन अपनी कार से बाजार भी जाते थे लेकिन पिछले एक सप्ताह से उनको देखा नहीं गया था। इसके बाद पड़ोसी सोम्पोंग फासुक्सरी ने पुलिस को सूचना दी।

घर में मिला कूड़ा-कचरा और मल

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के साथ रुआमकाटान्यू फाउंडेशन के अधिकारी भी घर में दाखिल हुए। वहां का नजारा देख सभी हैरान रह गए। दरअसल, घर कूड़ा-कचरा और कुत्तों के मल से भरा था। पुलिस के मुताबिक कुत्तों के मालिक अट्टापोल मधुमेह और उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

सभी कुत्तों को बचाया गया

घर में पहुंचने के बाद पुलिस ने कुत्तों को बचाने का अभियान चलाया। पुलिस टीम ने तुरंत फैशन मॉडल चोनलाडा मेकराट्री की द वॉयस फाउंडेशन को बुलाया। अट्टापोल ने अपनी मौत के बाद सभी कुत्तों को फाउंडेशन को सौंपने पर सहमति दी थी।

यह भी पढ़ें: 'युद्ध के मैदान से नहीं निकलेगा समाधान', कैसे रुकेगी रूस-यूक्रेन की जंग? जयशंकर ने बताया प्लान-B