जिबूती में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत
अफ्रीकी देश जिबूती में एक बड़ा नाव हादसा हो गया है, जिसमें 15 बच्चों सहित 109 प्रवासियों की मौत हो गई है।

नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)
HighLights
जिबूती में बड़ा नाव हादसा, 109 प्रवासियों की मौत हुई।
मृतकों में 15 मासूम बच्चे भी शामिल थे, दुखद घटना।
अफ्रीकी देश जिबूती के तट पर नाव पलटने से हादसा।
डिजिटल डेस्क, जिबूती शहर। अफ्रीकी देश जिबूती में एक बड़ा नाव हादसा हो गया है, यहां नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत हो गई है।
इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) के हवाले से रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, जिबूती से यमन जा रही एक नाव के पलटने से कम से कम 109 प्रवासियों (जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं) की मौत हो गई है और 116 से ज्यादा लोग लापता हैं। इस नाव में लगभग 350 लोग सवार थे।
बचे हुए लोगों के बयानों के मुताबिक, यह नाव 8-9 अक्टूबर की रात ओबोक बंदरगाह शहर के उत्तर में गुहेरे के पास पलट गई।
80 से ज्यादा लोग बच गए
IOM ने बताया कि इस हादसे में 80 से ज्यादा लोग बच गए और वे सभी इथियोपिया के नागरिक थे।
यह ताजा हादसा दुनिया के सबसे व्यस्त माइग्रेशन रूट में से एक पर हुआ है। इस रास्ते का इस्तेमाल हजारों लोग काम और बेहतर मौकों की तलाश में खाड़ी क्षेत्र तक पहुंचने के लिए करते हैं।
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
