उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों के जनक का निधन
सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के अनुसार, जू रक्त से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 05:18 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 12:05 AM (IST)
सियोल, एएफपी। उत्तर कोरिया की मिसाइलें और परमाणु हथियार विकसित करने वाले जू क्यू चांग का सोमवार को निधन हो गया। वह 89 साल के थे। जू उत्तर कोरिया के उन लोगों में शामिल थे जिन पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया था। ये प्रतिबंध परमाणु कार्यक्रमों में उनकी भूमिका को लेकर लगाए गए थे।
सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के अनुसार, जू रक्त से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन पर सरकार द्वारा जारी शोक संदेश में उन्हें देश की सैन्य क्षमताओं को मजबूत बनाने वाला वरिष्ठ क्रांतिकारी बताया गया है। 2009 में उत्तर कोरिया के लंबी दूरी के रॉकेट उन्हा-2 की लांचिंग उन्हीं की निगरानी में हुई थी।
इस लांचिंग को उन्होंने देश के तत्कालीन शासक किम जोंग द्वितीय के साथ बैठकर देखा था। उन्हा-3 रॉकेट को विकसित करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। 2006 में पहले परमाणु परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया ने बीते कुछ वर्षो में परमाणु हथियारों और मिसाइलों के क्षेत्र में असाधारण सफलता हासिल की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें