'हम मौत से बस 5-10 सेकेंड दूर थे', कॉकपिट में कैप्टन स्मित का इलाज करने वाले डेंटिस्ट डॉ. मुसायेव ने बताई खौफनाक आपबीती
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट के हमले में घायल पायलट कैप्टन स्मित मच्छर का ...और पढ़ें

फ्लाईदुबई कॉकपिट हमले में डेंटिस्ट ने बताया खौफनाक अनुभव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के काकपिट में को-पायलट के हमले में घायल हुए पायलट कैप्टन स्मित मच्छर का प्रारंभिक उपचार करने वाले इजरायल के डेंटिस्ट डॉ. शोता मुसायेव उस दिन के घटनाक्रम को याद किया।
डॉ. मुसायेव ने बताया कि उस दिन हालात ऐसे हो गए थे कि विमान में सवार सभी लोग मौत से बस 5-10 सेकेंड ही दूर थे। डॉ. मुसायेव ने एबीसी न्यूज को बताया, जब कैप्टन मच्छर पर हमला हुआ, तो मैं दूसरे यात्रियों के साथ फ्लाइट डेक की ओर दौड़ा। मैं सोच रहा था कि मैं इस स्थिति में सभी (विमान के सभी यात्रियों) की मदद कैसे कर सकता हूं। मैंने देखा कि एक पायलट जमीन पर पड़ा है और खून बह रहा है।
विमान के अंदर हमले के तुरंत बाद की स्थिति के बारे में बताते हुए डॉ. मुसायेव ने कहा कि उन्होंने और एक अन्य यात्री ने हमलावर के हाथ बांधने के लिए हेडफोन का इस्तेमाल किया। काबू में आने के बाद हमलावर ने ओमान से होने के अलावा कोई खास बात नहीं बताई। वह बस बार-बार यही कहता रहा, मुझे मार डालो, मुझे मार डालो, प्लीज।
डॉ. मुसायेव ने बताया, एक बार जब उसे काबू कर लिया गया, तो उसने कोई विरोध नहीं किया। इसके बाद डॉ. मुसायेव ने कैप्टन मच्छर को इमरजेंसी मेडिकल ट्रीटमेंट दिया। उन्होंने सिर, गर्दन और हाथों पर लगे जख्मों से बह रहे खून को रोकने की कोशिश की।
उन्होंने पायलट से कहा, सब ठीक हो जाएगा। कैप्टन मच्छर ने उनसे कहा, प्लीज, मेरी मदद कीजिए। मैं यहां मरना नहीं चाहता। पूरे घटनाक्रम की भयावहता के बारे में बताते हुए उनकी आवाज भर आई और कहा, क्या आप जानते हैं कि हम मरने से बस 5-10 सेकंड ही दूर थे।
डॉ. मुसायेव ने कहा कि वह कैप्टन मच्छर से मिलकर उन्हें व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना चाहते हैं, क्योंकि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने विमान में सवार सभी लोगों की जान बचाई।
(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
