Move to Jagran APP

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक गायक गिरफ्तार, राजनीतिक रैली में गाए थे दो गाने

लोकतंत्र समर्थक प्रख्यात गायक एंथनी वोंग को हांगकांग प्रशासन ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। वोंग ने चुनाव के दौरान लोकतंत्र समर्थक नेता की रैली में दो गाने गाए। यहां लोगों को मनोरंजन के साथ नाश्ता दिया गया। प्रशासन ने इसे भ्रष्टाचार की श्रेणी में माना है।

By Monika MinalEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 02:17 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 02:17 PM (IST)
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक गायक गिरफ्तार, राजनीतिक रैली में गाए थे दो गाने
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक गायक को किया गया गिरफ्तार

हांगकांग, एपी। हांगकांग (Hong Kong) के एक मशहूर गायक एंथनी वोंग (Anthony Wong) को भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गायक पर राजनीतिक रैली में गाना गा कर कानून का उल्लंघन करने का आरोप है। दरअसल गायक वोंग ने तीन साल पहले एक राजनीतिक रैली में गाना गाया था जो कानून का उल्लंघन है। बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बने एक स्वतंत्र आयोग की रिपोर्ट पर एंथोनी वोंग की गिरफ्तारी की गई। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

loksabha election banner

वोंग पर आयोग ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 2018 में लोकतंत्र समर्थक औ नोक हिन के विधान परिषद के उपचुनाव में रैली में भाग लेकर कार्यक्रम किया। आयोग ने इसको भ्रष्टाचार माना है। रैली का वोंग के नाम से सोशल मीडिया में प्रचार भी किया गया था। नेता औ नोक हिन इस समय जेल में है। वह भी उन 47 लोगों में शामिल हैं।  अर्द्ध स्वायत्त चीनी क्षेत्र में लोकतंत्र के लिए मुहिम चलाने वालों के खिलाफ सरकार के अभियान के तहत वोंग को गिरफ्तार किया गया।

हांगकांग में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वतंत्र आयोग ने कहा कि 2018 की रैली में वोंग ने दो गाने गाए थे और रैली में उपस्थित लोगों से विधानसभा उपचुनाव में लोकतंत्र समर्थक उम्मीदवार अउ नोक हिन को वोट देने की अपील की थी। संस्था ने अउ को भी आरोपित किया है। अउ पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर रैली का प्रचार प्रसार किया और बताया कि वोंग प्रस्तुति देंगे। अउ की उस चुनाव में जीत हुई थी। 

भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने एक बयान जारी कर बताया कि किसी चुनावी कार्यक्रम में दूसरों का मनोरंजन करना ‘भ्रष्ट आचरण और गंभीर अपराध’ है। साथ ही यह चुनावी अध्यादेश के खिलाफ है। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक वोंग को जमानत पर रिहा कर दिया गया। अउ मार्च से जेल में हैं। पिछले साल गैर आधिकारिक प्राइमरी चुनाव के मामले में अउ समेत लोकतंत्र समर्थक 47 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।

उल्लेखनीय है कि वर्ष  2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद से लोकतंत्र समर्थक सरकार के निशाने पर हैं। चीन ने पिछले साल राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया था जिसके बाद से अब तक करीब 100 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.