रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ट्वीट कर दी जानकारी
रूस की विक्ट्री डे परेड के 75 साल पूरा होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मॉस्को के लिए रवाना हो गए।
मॉस्को, एएनआइ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर मॉस्को रवाना हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। अपने तीन दिवसीय यात्रा के दौरान वे रूस की विक्ट्री डे परेड के 75 साल पूरा होने पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में चीन के प्रतिनिधि और मंत्री की भी मौजूदगी होगी। हालांकि राजनाथ सिंह का उनसे मुलाकात की कोई योजना नहीं है। यहां यह बता दें कि इन दिनों भारत और चीन सीमा को लेकर दोनों देशों के बीच तनातनी है।
Delhi: Defence Minister Rajnath Singh departs for Moscow, Russia on a 3-day visit. During his visit to Russia, he'll hold talks on ways to further deepen India-Russia defence & strategic partnership&attend 75th Victory Day Parade of World War II. Defence Secy is accompanying him. https://t.co/PI90vkHRFu" rel="nofollow pic.twitter.com/XE4dde5PVE — ANI (@ANI) June 22, 2020
दूसरे विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत को 75 साल पूरे हो रहे हैं, इस मौके पर विक्ट्री परेड निकाली जा रही है जो कोरोना वायरस के कारण टाल दी गई थी। पहले यह परेड मई में होने वाली थी। इस परेड में शामिल होने के लिए भारत की तीनों सेनाओं के 75 सदस्य पहले ही रूस पहुंच चुके हैं। परेड में रूस और अन्य सेनाओं के साथ भारतीय सेना के जवान भी हिस्सा लेंगे। वीर सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के बड़े रैंक के अधिकारी द्वारा परेड में हिस्सा लेने वाली टुकड़ी का नेतृत्व किया जा रहा है। इस दौरान कई देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे, जहां रूसी विदेश मंत्री सभी का स्वागत करेंगे।