अवैध फार्म हाउस में हुई घटना, खाना देने गई महिला खुद बनी मगरमच्छ का निवाला
बताया जा रहा है कि इस मगरमच्छ को उस फार्म में अवैध रूप से रखा गया था, जिसमें डेजी काम करती थी।
By Sachin BajpaiEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 05:47 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 05:47 PM (IST)
जकार्ता, आइएएनएस: इंडोनेशिया के सुलावेसी में एक मगरमच्छ ने बाड़े में गिरी महिला को अपना निवाला बना लिया। यह घटना बीती दस जनवरी को उस वक्त हुई जब 44 साल की डेजी तुवो 700 किलोग्राम के विशालकाय जीव को खाना दे रही थी।
बताया जा रहा है कि इस मगरमच्छ को उस फार्म में अवैध रूप से रखा गया था, जिसमें डेजी काम करती थी। सहकर्मियों की नजर जब उस पर पड़ी तब तक मगरमच्छ ने उसकी एक बांह और लगभग पूरा पेट खा लिया था। इस घटना के बाद मगरमच्छ को एक संरक्षण केंद्र में पहुंचा दिया गया है। फार्म का मालिक कोई जापानी नागरिक है। पुलिस उसका पता लगा रही है। नॉर्थ सुलावेसी प्राकृतिक संपदा संरक्षण एजेंसी के हेंड्रिक्स रंडेनगन ने बताया कि मगरमच्छ को वहां से हटाने के लिए अधिकारी कई बार इस फार्म गए थे लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें