Move to Jagran APP

दक्षिण अफ्रीका में कोविड -19 रिकवरी दर 80% तक पहुंची, पिछले 24 घंटे में 3,692 नए मामले आए सामने

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपडेट दिया कि अब देश में रिकवर हुए लोगों की संख्या 472377 हो गई है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2020 09:57 AM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2020 10:23 AM (IST)
दक्षिण अफ्रीका में कोविड -19 रिकवरी दर 80% तक पहुंची, पिछले 24 घंटे में 3,692 नए मामले आए सामने
दक्षिण अफ्रीका में कोविड -19 रिकवरी दर 80% तक पहुंची, पिछले 24 घंटे में 3,692 नए मामले आए सामने

केप टाउन, आइएएनएस। स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखीजे ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की कोरोना वायरस रिकवरी दर एक महीने पहले 48 थी, जो अब 80 फीसदी तक पहुंच गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपडेट दिया कि अब देश में रिकवर हुए लोगों की संख्या 472,377 हो गई है। यहां कुल 587,345 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 3,692 नए मामले सामने आए हैं। मखीजे ने बताया कि इस दौरान 162 से अधिक COVID-19 संबंधित मौतें भी हुई। 70 पूर्वी केप से, 27 गौटेंग से, 21 क्वाजुलु-नताल से, छह फ्री स्टेट से, 18 नॉर्थ वेस्ट से और 20 पश्चिमी केप से सामने आईं। इससे कुल COVID-19 मौतों का आकड़ा 11,839 तक पहुंच गया है।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 3,400,638 है। इसमें शनिवार को किए गए 22,609 नए टेस्ट भी शामिल हैं। बताया गया कि दक्षिण अफ्रीका ने हाल के दिनों में मामलों की संख्या में गिरावट देखी है। पिछले तीन हफ्तों में, नए पुष्टि किए गए मामलों की संख्या एक दिन में औसत 12,000 से अधिक के स्तर से गिर गई है, जो अब लगभग 5,000 प्रति दिन के आस पास है।

पिछले साल के अंत में चीन के वुहान से शुरू हुआ कोविड-19 मात्र तीन महीनों में ही महामारी बन गया। दुनिया भर में जारी प्रकोप के कारण अब तक संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 2 करोड़ 15 लाख के पार चला गया वहीं मरने वालों की संख्या 7 लाख 74 हजार से अधिक हो गया है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार सोमवार सुबह तक कुल संक्रमण का आंकड़ा 2 करोड़ 15 लाख 8 हजार 8 सौ 93 हो गया और मरने वालों कु कुल संख्या 7 लाख 73 हजार 9 सौ 34 है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) के नवीनतम अपडेट में यह जानकारी दी गई है।

दुनिया भर में सबसे अधिक संक्रमण के मामले अमेरिका में हैं । यहां कुल संक्रमितों की संख्या 54 लाख 3 हजार 2 सौ 13 है और मरने वालों की संख्या 1 लाख 70 हजार 52 है। दूसरे स्थान पर ब्राजील में संक्रमण का आंकड़ा 33 लाख 40 हजार 1 सौ 97 है और मरने वालों की संख्या 1 लाख 7 हजार 8 सौ 52 है। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 25 लाख 89 हजार 6 सौ 82 है। इसके बाद संक्रमण में नंबर है रूस का जिसने कोविड-19 के लिए वैक्सीन विकसित कर लिया है। यहां कुल संक्रमण का आंकड़ा 9 लाख 20 हजार 7 सौ 19 है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका का नंबर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.