ब्राजील में Covid-19 से हालत खराब, अस्पताल की व्यवस्था ध्वस्त, ऑक्सीजन की कमी
राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के साथ एक वेबकास्ट पर बोलते हुए पाजएलो ने कहा कि शहर के अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की कमी हो गई है फिर से मौतें बढ़ रही हैं। अमेजन राज्य ने संयुक्त राज्य अमेरिका से ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ सैन्य परिवहन विमान भेजने की अपील की है।
By Nitin AroraEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:19 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:19 AM (IST)
ब्रासीलिया, रायटर। मनौस के अमेजन शहर में अस्पताल प्रणाली COVID-19 की दूसरी लहर से ढह रही है और यहां ऑक्सीजन की भी भारी कमी हो गई है। इस बारे में ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री एडुआर्डो पाजएलो ने गुरुवार को अधिक जानकारी दी। राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के साथ एक वेबकास्ट पर बोलते हुए, पाजएलो ने कहा कि शहर के अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की कमी हो गई है क्योंकि फिर से मौतें बढ़ रही हैं। अमेजन राज्य ने संयुक्त राज्य अमेरिका से ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ सैन्य परिवहन विमान भेजने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें