Move to Jagran APP

दुनिया में लगातार सातवें हफ्ते बढ़े कोरोना के मामले, यूरोप में मरने वालों की संख्या दस लाख के पार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार लगातार चार सप्ताह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में यह बढ़ोत्तरी लगभग सात फीसद रही। भारत में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में यहां 70 फीसद नए मामले बढ़े हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 08:21 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 08:21 PM (IST)
दुनिया में लगातार सातवें हफ्ते बढ़े कोरोना के मामले, यूरोप में मरने वालों की संख्या दस लाख के पार
डब्ल्यूएचओ ने कहा, गत सप्ताह 45 लाख नए केस मिले

जेनेवा, एजेंसियां। विश्वभर के देशों में लगातार सातवें हफ्ते भी कोरोना के मामले पूरी गति से बढ़ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार पिछले सप्ताह 45 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए। पूरे विश्व में कोरोना के मामलों की संख्या तेरह करोड़ अस्सी लाख हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा भी तीस लाख तक पहुंचने वाला है।

loksabha election banner

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार लगातार चार सप्ताह से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में यह बढ़ोत्तरी लगभग सात फीसद रही। भारत में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में यहां 70 फीसद नए मामले बढ़े हैं। दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्वी देशों में कोरोना महामारी तेजी से बढ़ रही है।

यूरोप के सभी देशों में कोरोना का कहर है। यहां मरने वालों का आंकड़ा दस लाख के पार हो गया है। अब हालत और बदतर होती जा रही है। हर सप्ताह 16 लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के डा. हेंस क्लूज ने इसके साथ एक अच्छी खबर भी दी कि कुछ देशों में महामारी में कमी आ सकती है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन के कारण अस्सी साल से ऊपर की उम्र के लोगों में संक्रमण के मामलों में तीस फीसद की कमी आई है। 

विश्वव्यापी कोरोना महामारी से जुड़े प्रमुख बिंदु

- जर्मनी : कोरोना के नए मरीजों की संख्या एक दिन में 21 हजार से ज्यादा आ रही है। अस्पतालों के आइसीयू में तेजी से मरीज पहुंच रहे हैं।

- पोलैंड : कोरोना की स्थिति को देखते हुए यहां एक सप्ताह का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

-कंबोडिया : जनता से घर में ही रहने की सलाह दी गई है। यहां पर दो सप्ताह का लॉकडाउन भी लगा दिया है।

-ब्राजील : यहां मरने वालों का आंकड़ा 36 लाख से ऊपर पहुंच गया है। 24 घंटे में 34 सौ लोग मारे गए। यहां एक दिन में 73 हजार से ज्यादा केस मिले हैं।

सर्वाधिक प्रभावित देश

देश           संक्रमित          मौत

अमेरिका   3,21,50,081    5,78,098

ब्राजील     1,36,77,564     3,62,180

फ्रांस       51,49,834        99,777

रूस       46,75,153         1,04,398

ब्रिटेन     43,78,305         127,161


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.