Coronavirus: आज से 31 मार्च तक बंद रहेगा नेपाल, सरकार के फैसले का सख्ती से पालन कर रहे लोग
कोरोना वायरस महामारी के बीच पुरी तरह से बंद हुआ नेपाल। आज सुबह 6 बजे से 31 मार्च तक सब कुछ बंद कर दिया गया है। लोग भी सरकार के फैसला का सख्ती से पालन कर रहे हैं।
काठमांडू, एएनआइ। दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सभी देश जरुरी एतिहात बरत रहे हैं। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में पुरी तरह से लॉक डॉउन कर दिया गया है। ये आज सुबह 6 बजे से 31 मार्च तक के लिए नेपाल में सब कुछ बंद कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले का नेपाल के लोग अच्छे से पालन कर रहे है। भरतपुर में सुबह से ही सड़के सुनसान पड़ी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नेपाल ने पहले ही भारत के साथ जुड़ी सिमाएं बंद कर दी हैं।
गौरतलब है कि दुनियाभर में फैली इस महामारी से बचने के लिए नेपाल पहले ही एतिहात बरत रहा है। 23 मार्च तक देश में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। 17 मार्च को फ्रांस से लौटी एक छात्रा का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री भानुभक्त ढला ने बताया था कि स्टूडेंट को काठमांडू के शुक्रराज ट्रॉपिकल ऐंड इन्फेक्शियस डिजीज हॉस्पिटल में रखा गया है। फिलहाल छात्रा के परिवार के बाकी लोगों को भी क्वॉरंटाइन कर दिया गया है। इससे पहले चीन के वुहान से एक छात्र लौटा था जिसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि वह इलाज के बाद ठीक हो गया था और उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी।
इससे पहले नेपाल में आंशिक बंदी करते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, लंबी दूरी के यातायात को रोक दिया गया था। साथ ही एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स को भी बंद कर दिया गया था। नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार ने निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की गैर-जरूरी सेवाओं को भी 23 मार्च से 3 अप्रैल तक के लिए रोक दिया। वहीं देश के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ने कहा था कालाबाजारी, जमाखोरी और आर्टिफिशल तरीके से बाजार में सामान की किल्लत पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में जुलाई तक 2 करोड़ हो सकती है कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या, कई चीजों की होगी कमी