Move to Jagran APP

Coronavirus: कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने से लॉकडाउन की बंदिशों से बाहर निकल रहे देश

पूर्वी अफ्रीका में कोरोनावायरस की आकृति की तरह हेयरस्टाइल रखने का प्रचलन जोर पकड़ता दिख रहा है। यह ना केवल सस्ता है बल्कि इससे जागरूकता भी फैलती है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 11 May 2020 08:54 PM (IST)Updated: Mon, 11 May 2020 08:54 PM (IST)
Coronavirus: कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने से लॉकडाउन की बंदिशों से बाहर निकल रहे देश
Coronavirus: कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने से लॉकडाउन की बंदिशों से बाहर निकल रहे देश

सिडनी, एजेंसियां। कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन से बाहर निकल कर अर्थव्यवस्था को गति देने का रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है। न्यूजीलैंड में गुरुवार से मॉल, सिनेमाहॉल, कैफे और जिम खुल जाएंगे।

loksabha election banner

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में 12 मई से प्रतिबंधों में ढील

ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य विक्टोरिया ने मंगलवार से धार्मिक समारोह और सामुदायिक खेलों पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने का एलान किया है।

फ्रांस में दो महीने बाद दुकानें, कारखाने और अन्य व्यवसाय फिर से खुल गए

उधर, फ्रांस में भी आठ सप्ताह बाद सोमवार से गैर-आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, कारखाने और अन्य व्यवसाय फिर से खुल गए। स्कूलों को भी चरणों में फिर से खोला जा रहा है। हालांकि थिएटर, रेस्तरां, बार और समुद्र तट कम से कम जून के आखिरी तक बंद रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ने कहा- छूट का मतलब यह कतई नहीं है कि हम अनियंत्रित हो जाएं

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूज ने कहा, 'दी गई छूट का मतलब यह कतई नहीं है कि हम अनियंत्रित हो जाएं। हमें अपने सामान्य ज्ञान का उपयोग करना होगा।' सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड में सोमवार से स्कूलों में पढ़ाई की शुरुआत हो गई। इस दौरान ना केवल बच्चों को मास्क पहनना होगा, बल्कि उनका दिन में कई बार तापमान भी लिया जाएगा।

जापान में अगर संक्रमण के मामले नियंत्रण में रहते हैं तो आपातकाल हटा लिया जाएगा

जापान में अगर संक्रमण के मामले नियंत्रण में रहते हैं तो कई क्षेत्रों में इस सप्ताह के अंत तक आपातकाल को हटा लिया जाएगा। यह बात वित्त मंत्री यासूतोषी निशिमुरा ने सोमवार को कही। सरकार ने पिछले सप्ताह ही आपातकाल की अवधि को मई महीने के आखिरी तक बढ़ा दिया था। साथ ही यह भी कहा था कि वह 14 मई को स्थिति का आकलन करेंगी।

प्रधानमंत्री एबी ने जनता से शारीरिक दूरी का अभ्यास बनाए रखने को कहा

संसदीय सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री एबी शिंजो ने वायरस के खिलाफ एक लंबी लड़ाई की चेतावनी दी है और जनता से शारीरिक दूरी का अभ्यास बनाए रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए लोगों को नई जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता होगी।

सिंगापुर में 12 मई से लॉकडाउन के प्रतिबंधों में ढील की उम्मीद

संक्रमण के मामले कम आने के साथ ही सिंगापुर भी लॉकडाउन के प्रतिबंधों को कम करने की शुरुआत करता दिख रहा है। 12 मई से वहां के विभिन्न क्षेत्रों में काम शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान शारीरिक दूरी, फेस मास्क जैसे आवश्यक उपायों को अपनाना होगा।

शंघाई में फिर से खुला डिज्नीलैंड

दुनिया के छह थीम पार्को में से एक शंघाई स्थित डिज्नीलैंड सोमवार से खुल गया। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इसकी क्षमता के 30 फीसद लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। सभी टिकट ऑनलाइन बुक किए गए हैं। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक शुरुआती 200 दर्शकों को सुबह 9:30 बजे पार्क में प्रवेश की अनुमति दी गई। संक्रमण को देखते हुए जनवरी के अंत में इसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था।

नेपाल में मरीजों की संख्या 121 हुई

नेपाल में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 11 नए मामले सामने आए हैं, इसमें आठ वह मरीज भी शामिल हैं, जो कुछ दिनों पहले भारत से लौटे थे। इस तरह देश में कुल संक्रमितों की संख्या 121 हो गई है।

प्रचलन में आई कोरोना हेयरस्टाइल

पूर्वी अफ्रीका में कोरोनावायरस की आकृति की तरह हेयरस्टाइल रखने का प्रचलन जोर पकड़ता दिख रहा है। लोगों का कहना है कि यह ना केवल सस्ता है, बल्कि इससे जागरूकता भी फैलती है।

स्पेन में 123 और लोगों की मौत

स्पेन में पिछले चौबीस घंटों में 123 लोगों की मौत हुई है। सात मार्च के बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब एक दिन इतने कम मरीजों की मौत हुई है। देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 26,744 हो गई है। संक्रमित मरीजों की संख्या 268,143 हो गई है।

रूस में इटली और ब्रिटेन से भी ज्यादा मरीज

रूस में पिछले चौबीस घंटों के दौरान संक्रमण के 11,656 मामले सामने आए हैं। इस तरह संक्रमित मरीजों के मामले में रूस ने इटली और ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है। संक्रमितों में से आधे मरीज राजधानी मास्को के हैं। चौबीस घंटे में मास्को से ही 6,169 मामले सामने आए है। अब तक वहां से 1,15,909 मामले सामने आ चुके हैं। 94 लोगों की मौत भी हुई है। अब तक महामारी से देश में 2009 लोग जान गंवा चुके हैं।

देश              मौतें          संक्रमित

अमेरिका       80,787     1,367,963

ब्रिटेन            31,855        219,183

इटली            30,560        219,070

स्पेन              26,744        268,143

फ्रांस             26,380         176,970

बेल्जियम          8,707            53,449

ब्राजील            11,168         163,427

जर्मनी               7,569         171,879

चीन                  4,633           82,918

ईरान                 6,685         109,286

रूस                  2,009          221,344


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.