Sri Lanka: कोलंबो में 6 भारतीय गिरफ्तार, सोने की तस्करी का आरोप
कस्टम विभाग ने श्रीलंका के बंदरानाइक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से छह भारतीय नागरिकों को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 01:30 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jun 2019 01:30 PM (IST)
कोलंबो, पीटीआइ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने छह भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। भारतीय नागरिकों पर 30 लाख रुपये के सोने की तस्करी का आरोप है।
आरोपियों को यहां के बंदरानाइक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने सामान में सोने के बिस्कुट छिपा रखे थे।
कस्टम विभाग के उप निदेशक सुनील जयरत्ने के ने बताया कि सभी आरोपी 36 से 53 वर्ष के हैं। अरोपी यहां से सोने की तस्करी कर चेन्नई ले जाने का प्रयास कर रहे थे। 6 आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के नियम के तहत आगे की जांच की जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें