विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश, रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची

Published: Mon, 23 Mar 2026 10:27 PM (IST)

कोलंबिया में 110 सैनिकों को ले जा रहा एक हरक्यूलिस सी-130 सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हादसा प्यूर्टो ...और पढ़ें

यह विमान सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा रहा था (फोटो: @ELTIEMPO)

यह विमान सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा रहा था (फोटो: @ELTIEMPO)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा रहा था। सैन्य सूत्रों ने बताया कि विमान के मलबे से 57 लोगों को जीवित निकाल लिया गया है।

कोलंबिया के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब विमान प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था। यह इलाका कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू की सीमा के पास स्थित है। उन्होंने कहा कि हादसे में हताहतों की सही संख्या और दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

विमान निर्माता कंपनी ने नहीं की टिप्पणी

विमान निर्माता अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने इस दुर्घटना पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, ''यह दुर्घटना कभी होनी ही नहीं चाहिए थी। मुझे उम्मीद है कि इस भयानक दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई होगी।''

उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण की अपनी योजनाओं में हो रही देरी के लिए ब्यूरोक्रेटिक अड़चनों की आलोचना की और कहा, ''मैं अब और कोई देरी सहन नहीं करूंगा; हमारे युवाओं की जान दांव पर लगी है। अगर नागरिक या सैन्य प्रशासनिक अधिकारी इस चुनौती का सामना करने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें हटा दिया जाना चाहिए।''

बता दें कि कोलंबिया ने पिछली सदी के सातवें दशक में हरक्यूलिस सी-130 विमान के अपने शुरुआती माडल हासिल किए थे। हाल में उसने कुछ पुराने सी-130 विमानों का आधुनिकीकरण किया है, जिनके लिए अमेरिका से नए माडल भेजे गए थे।गौरतलब है कि फरवरी के अंत में बोलीविया की वायुसेना का भी एक हरक्यूलिस सी-130 विमान घनी आबादी वाले शहर आल्टो में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

यह विमान रिहायशी इमारतों से टकराने से बाल-बाल बचा था। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 30 अन्य घायल हुए थे। विमान के कार्गो में रखे करेंसी नोट शहरभर में बिखर गए थे। इस कारण स्थानीय निवासियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें भी हुई थीं।

(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत; मंत्रालय ने दी जानकारी