विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Colombia: विमान दुर्घटना के 16 दिन बाद चमत्कार, सेना ने 11 महीने के शिशु समेत चार बच्चों को किया रेस्क्यू

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Thu, 18 May 2023 10:37 AM (IST)Updated: Thu, 18 May 2023 02:57 PM (IST)

Colombia 1 मई को हुए विमान दुर्घटना के बाद से 11 महीने के शिशु समेत चार बच्चे लापता थे जिन्हें ...और पढ़ें

विमान दुर्घटना में गायब हुए बच्चों का सेना ने किया रेस्क्यू
विमान दुर्घटना में गायब हुए बच्चों का सेना ने किया रेस्क्यू

कोलंबिया, ऑनलाइन डेस्क। हमें अक्सर ऐसी कई चीजें देखने और सुनने को मिल जाती है, जो हमें किसी चमत्कार से कम नहीं लगती हैं। ऐसी ही एक खबर कोलंबिया से सामने आई है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है।

दरअसल, 1 मई को कोलंबिया के अमेजन में हुए विमान हादसे में पायलट समेत दो लोगों की मौत हो गई थी और चार बच्चे लापता थे। हालांकि, दो सप्ताह के लंबे संघर्ष के बाद सेना ने अमेजन में 11 महीने के एक बच्चे सहित चार बच्चों को जीवित पाया है। देश के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस बात की जानकारी देते हुए, इस पल को देश के लिए खुशी का पल बताया है।

रेस्क्यू के लिए सेना ने किया अथक प्रयास

पेट्रो ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी साझा की है। दरअसल, 1 मई को हुए विमान दुर्घटना के बाद उसमें सफर कर रहे नाबालिगों को खोजने के लिए सेना ने कठिन प्रयास किए। इसके लिए स्निफर डॉग के साथ 100 से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया था। हालांकि, इस दुर्घटना में तीन लोगों के मारे जाने की भी खबर थी।

4 नाबालिग बच्चों का किया गया रेस्क्यू

बचावकर्मियों का मानना है कि 11 महीने के बच्चे के अलावा 13, 9 और 4 साल के बच्चे भी दुर्घटना के बाद से दक्षिणी काक्वेटा विभाग के जंगल में भटक रहे हैं। इससे पहले बुधवार को सशस्त्र बलों ने कहा था कि बचावकर्मियों को लाठी और पेड़ की टहनियों से बनाए गए एक आश्रय स्थल का पता चला, जिसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि वहां दुर्घटना की शिकार हुए बच्चे जीवित बचे हैं।

सशस्त्र बलों द्वारा जारी तस्वीरों में जंगल के फर्श पर शाखाओं के बीच कैंची और एक हेयरबैंड देखा गया। वहीं, इससे पहले भी एक तस्वीर साझा की गई थी, जिसमें एक छोटे बच्चे की बोतल और आधा कटा हुआ फल का टुकड़ा देख गया था।

पायलट समेत दो लोगों का शव बरामद

सोमवार और मंगलवार को, सैनिकों को पायलट और दो वयस्कों के शव मिले, जो कोलंबिया के अमेजन वर्षावन के सैन जोस डेल गुआवियर के लिए एक जंगल स्थान से उड़ान भर रहे थे। मृत यात्रियों में से एक महिला शामिल थी, जिसका नाम रानोक मुकुतुय थी, यह उन्हीं चार बच्चों की मां थी।

ऑपरेशन होप के जरिए बचाए गए बच्चे

40 मीटर से लंबे और विशालकाय पेड़ों, जंगली जानवर और भारी बारिश ने "ऑपरेशन होप" को थोड़ा मुश्किल बना दिया था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तीन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया है, जिनमें से एक में बच्चों की दादी का मैसेज रिकॉर्ड किया गया था, ताकि बच्चों को समझाया जा सके कि वो जंगल में आगे न बढ़े, क्योंकि वो खतरनाक हो सकता है।

दुर्घटना के कारणों का नहीं लगा पता

हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि विमान दुर्घटना का कारण क्या था। कोलंबिया के आपदा प्रतिक्रिया निकाय ने कहा कि विमान के रडार से गायब होने से कुछ मिनट पहले पायलट ने इंजन में समस्या की सूचना दी थी।