विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश में चल रहा था सैन्य अभ्यास, अचानक फट गया चीनी टैंक; 2 की मौत

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:37 PM (IST)

बांग्लादेश के चट्टोग्राम में एक सैन्य अभ्यास के दौरान चीन निर्मित टाइप 59 टैंक में विस्फोट हो गया। इस हादसे ...और पढ़ें

HighLights

  1. चट्टोग्राम में सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक में विस्फोट।

  2. चीन निर्मित टाइप 59 टैंक हादसे में दो सैनिक शहीद।

  3. एक अधिकारी गंभीर घायल, विस्फोट के कारणों की जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के चट्टोग्राम में एक सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हथहाजारी फील्ड फायरिंग रेंज में फायरिंग ड्रिल के दौरान चीन निर्मित टाइप 59 टैंक में अचानक हुए जोरदार विस्फोट में बांग्लादेश सेना के दो लोगों मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

अभ्यास के दौरान हुआ हादसा

बांग्लादेश सेना के अंतर-सेवा जनसंपर्क निदेशालय (ISPR) और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब सैनिक टैंक के अंदर से फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे।

धमाका इतना तेज था कि टैंक के अंदर मौजूद दो सैनिकों ने दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल अधिकारी को इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके ढाका स्थित कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया है।

हादसे के कारणों का नहीं चल पाया पता

ISPR ने बताया कि विस्फोट के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के कारणों की जांच और विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बांग्लादेशी सेना इस्तेमाल करती है चीनी टैंक

यह Type 59 tank चीन द्वारा डिजाइन किया गया एक पुराना मुख्य युद्धक टैंक है। बांग्लादेश सेना ने अपने पुराने बेड़े के एक बड़े हिस्से को चीनी सहायता से Type 59G Durjoy मानक के अनुसार अपग्रेड किया था, जिसमें बेहतर गन, नई तकनीक और कवच शामिल हैं।

हालांकि, इस पुरानी तकनीक और भारी फायरिंग अभ्यास के दौरान सुरक्षा व रखरखाव को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है।