Move to Jagran APP

चाड की सेना ने मार गिराए बोको हरम के 1000 आतंकी, 52 जवान शहीद

दस दिनों से चल रहे ऑपरेशन के बाद अंतत चाड की सेना को बोको हरम के 1000 आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल हुई।

By Monika MinalEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 04:54 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 04:54 PM (IST)
चाड की सेना ने मार गिराए बोको हरम के 1000 आतंकी, 52 जवान शहीद
चाड की सेना ने मार गिराए बोको हरम के 1000 आतंकी, 52 जवान शहीद

जामेना, रायटर। अफ्रीकी देश चाड की सेना का दावा है कि बीते दस दिनों के दौरान चलाए गए अपने ऑपरेशन में उसने बोको हरम के करीब 1000 आतंकियों को मार गिराया। चाड की सेना के प्रवक्ता आजम बर्मादोआ ने गुरुवार को बताया कि आतंकियों के खिलाफ गत 31 मार्च को शुरू किए गए विशेष सैन्य अभियान में 52 जवान शहीद हुए और 196 जवान जख्‍मी हैं।

loksabha election banner

इस अभियान में सेना ने चाड के अलावा नाइजर और नाइजीरिया की सीमा से लगते चाड झील क्षेत्र के दुर्गम इलाके में आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। सुदूर पश्‍चिमी झील के पास नाइजीरिया के जिहादियों के इस संगठन से चाड की सेना लंबे समय से जंग लड़ रही है।

प्रवक्‍ता आजिम बर्मादोआ ने बताया, ‘हमारे जवानों ने बोको हरम (Boko Haram) के दो आइलैंड बेस पर कब्‍जा कर लिया और नाइजर व नाइजीरिया के चाड ढील के तटों पर भी तैनात हो गए। ये सब तब तक अपने स्‍थान पर डटे रहेंगे जब तक देश की सेना न पहुंच जाए। यह इलाका इतना निर्जन है कि तुरंत यह बताना असंभव है कि इसके कारण लोगों पर क्‍या प्रभाव होगा।’ वर्ष 2009 में पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोको हरम द्वारा विद्रोह की शुरुआत हुई थी जिसमें 30,000 से अधिक लोग मारे गए और लाखों लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए थे। क्षेत्र में चाड के सशस्त्र बल सबसे अधिक सम्मानित व सबसे अधिक मजबूत है। उसने युद्ध और विद्रोह के दौर में दशकों से एक प्रतिष्ठा बनाई है। वर्ष 2013 में चाड की सेना ने उत्तरी माली के रेगिस्तान में अल-कायदा से जुड़े इस्लामिक आतंकियों के खिलाफ एक सफल अभियान किया था।

चाड ने यह सैन्य कार्रवाई पिछले महीने बोको हरम द्वारा उसकी एक सैन्य छावनी पर किए गए आतंकी हमले के जवाब में की। उस आतंकी हमले में चाड के 100 सैनिक मारे गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.