विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जॉय बांग्ला ब्रिगेड' पर बांग्लादेश में गृह युद्ध की साजिश का आरोप, शेख हसीना समेत 73 के खिलाफ FIR दर्ज

Published: Sat, 29 Mar 2025 02:16 PM (IST)Updated: Sat, 29 Mar 2025 02:27 PM (IST)

जॉय बांग्ला ब्रिगेड पर बांग्लादेश में गृह युद्ध की साजिश रचने का आरोप वहां की पुलिस ने लगाया है। आरोप ...और पढ़ें

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना। ( फाइल फोटो )
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना। ( फाइल फोटो )

HighLights

  1. आरोप- हिंसा भड़काकर दोबारा हसीना को सत्ता में लाना था।
  2. आपराधिक जांच विभाग ने हसीना के खिलाफ जांच की शुरू।
  3. शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में 100 से अधिक मामले।

पीटीआई, ढाका। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। ढाका के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पुलिस ने यह मामला दर्ज कराया है। शेख हसीना के अलावा 72 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर बांग्लादेश में गृह युद्ध भड़काने और मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश रचने का आरोप है।

सीआईडी ने दर्ज किया मामला

बांग्लादेश के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपराधिक जांच विभाग (CID) ने अंतरिम सरकार को गिराने की साजिश के आरोप में ढाका के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया है।

जॉय बांग्ला ब्रिगेड पर आरोप

अदालत ने मामले का संज्ञान लिया और गुरुवार को सीआईडी ​​को जांच शुरू करने को कहा। सीआईडी ​​ने 19 दिसंबर 2024 को हुई एक ऑनलाइन बैठक की जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज किया है। आरोप है कि बैठक में शामिल लोगों ने "जॉय बांग्ला ब्रिगेड" नामक एक मंच बनाया है। इसके माध्यम से गृह युद्ध भड़का कर हसीना को दोबारा सत्ता में लाने का प्लान है।

बैठक में 577 लोग थे शामिल

पुलिस ने बताया कि बैठक में बांग्लादेश और विदेश से कुल 577 लोगों ने हिस्सा लिया था। अवामी लीग के अमेरिकी चैप्टर के उपाध्यक्ष आलम ने यह बैठक बुलाई थी। मामले में उन्हें दूसरे नंबर का आरोपित बनाया गया है। बैठक में सभी ने शेख हसीना के निर्देश का अनुशरण किया। राज्य संचालित बीएसएस ने जानकारी दी कि बातचीत की आवाज रिकॉर्डिंग से पता चला है कि बैठक में मौजूद लोगों ने कसम खाई है कि वे वैध सरकार को शांतिपूर्वक चलने नहीं देंगे।

हसीना के खिलाफ 100 से अधिक मामले

पिछले साल छात्रों के हिंसक आंदोलन के बाद शेख हसीना को अपना देश छोड़ना पड़ा था। तब से हसीना भारत में हैं। सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही उन पर सामूहिक हत्या और भ्रष्टाचार समेत 100 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। अवामी लीग के अधिकांश नेताओं के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं। कई नेताओं ने विदेश में शरण ले रखी है। हसीना की सत्ता गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी।

यह भी पढ़ें: क्या है सैगोंग फॉल्ट? जिसने म्यांमार व थाइलैंड में मचाई तबाही, आगे भी विनाशकारी भूकंप का खतरा

यह भी पढ़ें: हिटलर के डर से सालों तक जमीन में दफना रखा था खजाना, संदूक खुलते ही मिली 855 करोड़ रुपये की चीज; अब होगी नीलामी