Move to Jagran APP

Cambodia Boat Sinking: दक्षिणी वियतनाम के समुद्री तट पर मिले 7 शव, नाव पलटने से हुई मौतें

दक्षिणी वियतनाम के एक समुद्र तट पर सात शव मिले है।अधिकारियों ने बताया कि पाए गए शवों में से दो शवों की जेब में चीनी कागज मिले है। पिछले हफ्ते नाव में सवार 40 से अधिक लोग कंबोडियन तटीय शहर सिहानोकविले में डूब गए थे।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi AvinashPublished: Fri, 30 Sep 2022 12:02 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 02:18 PM (IST)
Cambodia Boat Sinking: दक्षिणी वियतनाम के समुद्री तट पर मिले 7 शव, नाव पलटने से हुई मौतें
दक्षिणी वियतनाम के एक समुद्र तट पर सात शव मिले

नई दिल्ली। रायटर्स। दक्षिणी वियतनाम के एक समुद्र तट पर सात शव मिले हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले हफ्ते नाव में सवार 40 से अधिक लोग कंबोडियन तटीय शहर सिहानोकविले में डूब गए थे।

prime article banner

नाव में सवार थे कुछ चीनी नागरिक

वियतनाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शव दक्षिणी वियतनाम के फु क्वोक द्वीप पर एक समुद्र तट पर मिले है। यह द्वीप देशों के बीच सीमा क्षेत्र में फैला हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि पाए गए शवों में से दो शवों की जेब में चीनी कागज मिले हैं।

कंबोडियाई अधिकारियों ने कहा कि नाव पिछले हफ्ते गुरुवार तड़के डूबी थी जिसमें से कंबोडियन और वियतनामी अधिकारियों द्वारा 30 लोगों का रेस्‍क्‍यू किया गया। दक्षिणी वियतनाम के समुद्र तट पर पाए गए शवों के डूबे हुए नाव से संबधित होने का संदेह है।

सिंगापुर में आटे की डिमांड, भारतीय समुदाय का बिगड़ा फेस्टिव मूड; ढूंढ रहे अपने देश का स्वाद

नाव पर सवार लोगों की तस्करी?

बता दें कि चीनी टूरिस्ट और व्यापारियों के लिए कंबोडिया एक लोकप्रिय गंतव्य स्थल है, लेकिन पिछले कुछ सालों में चीनी सरकार द्वारा लगाए गए कोरोना प्रतिबंधों के कारण चीनी टूरिस्ट कंबोडिया की यात्रा करने नहीं आ रहे हैं। बचे लोगों में से एक, चीन के फुजियान प्रांत के 27 साल चेंगुई शेंग ने पिछले हफ्ते कंबोडियाई अधिकारियों को बताया कि नाव में 41 लोग सवार थे।

कंबोडिया के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों द्वारा मानव तस्करी का मामला शुरू किया था जिसमें से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, नाव पर सवार लोगों की तस्करी की जा रही थी।

Explosion In Kabul: अफगानिस्तान के काबुल में हुआ विस्फोट, लगभग 19 लोगों की हुई मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.