विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, 15 हजार से ज्यादा भूमिहीन लोग हुए बेघर; विपक्ष का सरकार पर गंभीर आरोप

Published: Tue, 12 May 2026 05:57 AM (IST)

नेपाल में झुग्गी बस्तियों पर चल रहे बुलडोजर अभियान से 15 हजार से अधिक भूमिहीन लोग बेघर हो गए हैं। ...और पढ़ें

नेपाल में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर राजनीतिक घमासान (फाइल फोटो)

नेपाल में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर राजनीतिक घमासान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नेपाल में 15 हजार से अधिक भूमिहीन लोग बेघर हुए।

  2. विपक्ष ने सरकार पर अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया।

  3. बिना वैकल्पिक व्यवस्था के घर गिराने पर हंगामा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में झुग्गी बस्तियों पर चल रहे बुलडोजर अभियान को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। विपक्षी दलों ने बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार पर गरीब और भूमिहीन लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि सरकार बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए हजारों लोगों के घर उजाड़ रही है। पिछले दो सप्ताह में काठमांडू समेत कई इलाकों में 15 हजार से ज्यादा भूमिहीन लोगों को हटाया गया है। इस दौरान करीब चार हजार अस्थायी ढांचों को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया।

सरकार ने क्या कहा?

सरकार का कहना है कि ये बस्तियां सार्वजनिक जमीन और नदी किनारे अवैध रूप से बनाई गई थीं। मामले को लेकर सोमवार को संसद के बजट सत्र में विपक्षी दलों ने सरकार पर तीखा हमला बोला। विपक्षी दलों के मुख्य सचेतकों ने पहले स्पीकर से मुलाकात कर मुद्दे पर चर्चा की।

राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी की सांसद खुशबू ओली ने कहा कि भूमिहीन लोगों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था दिए बेदखल करना गलत है। वहीं नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद युवराज दुलाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने बिना समय पर सूचना दिए अंधाधुंध बुलडोजर चलाए।

विपक्ष को रास नहीं आई पीएम मोदी की बचत वाली अपील, राहुल ने कहा- 'जनता पर डाली जा रही नाकामी'