बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमला, लाइबेरियाई झंडे वाला कंटेनर जहाज डूबा
बुल्गारिया के काला सागर तट के पास एक लाइबेरियाई झंडे वाला कंटेनर जहाज ड्रोन हमले का शिकार होकर डूब गया।

बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में जहाज डूबा
HighLights
बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में जहाज डूबा
लाइबेरियाई झंडे वाले कंटेनर जहाज 'कंटशिप जेट' पर हमला
चालक दल को सुरक्षित बचाया गया, प्रदूषण का खतरा नहीं
डिजिटल डेस्क, सोफिया। बुल्गारिया के काला सागर तट के पास ड्रोन हमले का शिकार लाइबेरिया के झंडे वाला जहाज डूब गया। रक्षा मंत्री दिमितार स्तोयानोव के अनुसार, बुधवार को बुल्गारिया के तट से करीब 21 समुद्री मील दूर तीन समुद्री ड्रोनों ने कंटेनर जहाज ‘कंटशिप जेट’ पर हमला किया।
इस महीने नाटो सदस्य देश के अनन्य आर्थिक क्षेत्र में ड्रोन हमले की यह पांचवीं घटना थी।यूनान की कंपनी द्वारा संचालित जहाज इजरायल के हाइफा बंदरगाह से रोमानिया के कांस्ताना जा रहा था। चालक दल में 14 फिलिपींस और चार यूक्रेन के नागरिकों को बुल्गारिया की नौसेना और सीमा पुलिस ने बचाया। उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए वारना ले जाया गया।
‘मैरीटाइम डाट बीजी’ के मुताबिक, कुछ कंटेनरों में लिथियम-आयन बैटरियां, ज्वलनशील तरल पदार्थ, गैस और अन्य खतरनाक सामग्री थी।
कई जगहों से नमूने लेने के बाद नौसेना ने बताया कि बुल्गारिया के प्रादेशिक जलक्षेत्र में प्रदूषण के संकेत नहीं मिले। घटना के समय बुल्गारिया, रोमानिया और तुर्किये के रक्षा मंत्री काला सागर क्षेत्र की सुरक्षा पर चर्चा के लिए सोफिया में मिले थे।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
