विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्राजील में लोकतंत्र बचाने के लिए कोपाकबाना बीच पर कॉन्सर्ट, लोगों की उमड़ी भीड़

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:26 PM (IST)

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण से पहले कोपाकबाना बीच पर लोकतंत्र बचाओ म्यूजिक कॉन्सर्ट ...और पढ़ें

ब्राजील के कोपाकबाना बीच पर कॉन्सर्ट में लोगों की उमड़ी भीड़(फोटो: सोशल मीडिया)

ब्राजील के कोपाकबाना बीच पर कॉन्सर्ट में लोगों की उमड़ी भीड़(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के मशहूर कोपाकबाना बीच पर राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण से पहले एक विशाल लोकतंत्र बचाओ म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित किया गया।

राष्ट्रपति लूला डिसिल्वा के समर्थन में हुए इस कार्यक्रम में करीब एक किलोमीटर के दायरे में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। इस कॉन्सर्ट के दौरान कैतानो वेलोसो, जुआवैन और मरीना सेना जैसे प्रसिद्ध संगीतकारों व कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों में जोश भरा।

संप्रभुता बनाम अमेरिकी प्रभाव पर छिड़ी सियासी बहस

लूला डिसिल्वा और उनका खेमा इस चुनाव को ब्राजील के लोकतंत्र और देश की संप्रभुता की रक्षा की लड़ाई के तौर पर पेश कर रहा है। लूला ने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोलसोनारो पर निशाना साधते हुए उन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का करीबी बताया है।

लूला पक्ष का आरोप है कि यदि फ्लावियो सत्ता में आते हैं, तो ब्राजील की राष्ट्रीय नीतियां अमेरिका के प्रभाव और इशारों पर चलेंगी। वहीं, इन आरोपों का जवाब देते हुए फ्लावियो ने तर्क दिया है कि ट्रंप के साथ उनके अच्छे संबंध ब्राजील के आर्थिक व कूटनीतिक विकास के लिए अधिक फायदेमंद साबित होंगे।

पहले चरण में अनिर्णायक मुकाबले के बाद दूसरे दौर पर निगाहें

ब्राजील के चुनावी नियमों के अनुसार राष्ट्रपति पद की दौड़ जीतने के लिए पहले दौर में 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करना जरूरी होता है। पहले चरण के मतदान में किसी भी उम्मीदवार को पूर्ण बहुमत यानी 50% से ज्यादा मत नहीं मिल सके।

इसी वजह से अब देश का भविष्य तय करने के लिए दोनों प्रमुख उम्मीदवारों के बीच दूसरे चरण का चुनावी मुकाबला आयोजित किया जा रहा है।