Move to Jagran APP

एग्जाम देने के लिए नहीं उठा पोता तो दादी ने बुलाई पुलिस, पूरी कहानी जान आएगी हंसी

एक लड़का स्कूल एग्जान देने नहीं जा रहा था। उसकी दादी ने उसे उठाने की हुत कोशिश की लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद जो दादी ने किया उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 03:05 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 03:56 PM (IST)
एग्जाम देने के लिए नहीं उठा पोता तो दादी ने बुलाई पुलिस, पूरी कहानी जान आएगी हंसी
एग्जाम देने के लिए नहीं उठा पोता तो दादी ने बुलाई पुलिस, पूरी कहानी जान आएगी हंसी

बैंकॉक, एजेंसी। एग्जाम का डर हम सभी को होता था। बचपन में कई बार एग्जाम के समय देर तक सोने पर घर वालों से आपको डाट भी लगी होगी। आप सभी को याद भी होगा कि कैसे पढ़ते वक्त बहुत अच्छी नींद आया करती थी। इसी बात पर घर वालों के गुस्से का सामना भी करना पड़ता था। कई बार बच्चें को जगाए रखने के लिए माता पिता या घर के बड़े बुजुर्ग अलग-अलग तरकीबें भी अपनाया करते थे। लेकिन, क्या आपने कभी सुना है कि बच्चे को नींद से जगाने के लिए पुलिस का सहारा लिया गया हो।  

prime article banner

शायद ही अपने पहले ऐसा सुना हो लेकिन, अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुनकर आपको हंसी भी आएगी और थोड़ी हैरानी भी होगी। थाईलैंड के एक दादी और पोते इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लड़का का जिस दिन एग्जाम था उस दिन उसे कई बार उठाने की कोशिश की लेकिन लड़का आराम से सोता रहा।  

दादी ने उसे उठाने की बहुत कोशिश की लेकिन, वह नाकाम रही। दादी को लड़के ही हरकत पर इतना गुस्सा आया कि उसने पुलिस को फोन लगा दिया। पुलिस जब घर पर पहुंची तो उन्होंने देखा की लड़का बड़े आराम से सोया हुआ था। पुलिस ने लड़के को उठाया और उसे बताया कि पढ़ाई करना कितना जरुरी है। 

  

लड़के ने पुलिस की बात मान ली। वह एग्जाम देने के लिए उठा। दादी ने उसे तैयार किया और साथ ही उसे नया पेन भी दिया। पुलिस ऑफिसर खुद लड़के को अपने स्कूटर पर बैठाकर स्कूल तक ले गया। सोशल मीडिया पर दोदी और पोते की कई फोटो भी वायरल हो रही हैं। लोग खूब इन्हें शेयप भी कर रहे हैं। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.