विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शांति प्रक्रिया की दिशा में अफगान सरकार का बड़ा कदम, तालिबान के साथ संघर्ष विराम का एलान

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 05:29 PM (IST)

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने बताया कि सरकारी प्रस्ताव का जवाब देने के लिए हम अपने अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

शांति प्रक्रिया की दिशा में अफगान सरकार का बड़ा कदम, तालिबान के साथ संघर्ष विराम का एलान
शांति प्रक्रिया की दिशा में अफगान सरकार का बड़ा कदम, तालिबान के साथ संघर्ष विराम का एलान

काबुल, एएफपी। शांति प्रक्रिया की दिशा में एक अहम फैसला लेते हुए अफगानिस्तान सरकार ने ईद के मौके पर तालिबान के साथ संघर्ष विराम का एलान किया है। हालांकि, इस्लामिक स्टेट समेत अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

-राष्ट्रपति गनी ने कहा, ईद के मौके पर संघर्ष विराम रहेगा लागू

-हालांकि, दूसरे आतंकी संगठनों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

राष्ट्रपति अशरफ गनी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी देते हुए संकेत दिया कि 12 से 19 जून के बीच संघर्ष विराम जारी रह सकता है। हालांकि, अभी इस बात का पता नहीं चला है कि तालिबान इसके लिए तैयार हैं अथवा नहीं। यदि ऐसा होता है, तो 2001 में अमेरिकी हमले के बाद पहला मौका होगा, जब तालिबान के साथ सरकार का संघर्ष विराम रहेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने बताया कि सरकारी प्रस्ताव का जवाब देने के लिए हम अपने अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

काबुल में एक मौलाना द्वारा लोगों को संबोधित करते हुए संघर्ष विराम की अपील करने और आत्मघाती हमलों के खिलाफ फतवा जारी करने के एक दिन बाद सरकार ने यह कदम उठाया है। हालांकि, मौलाना द्वारा फतवा जारी करने के एक घंटे बाद उसी सभा के बाहर आतंकियों ने आत्मघाती हमला कर दिया। इसमें सात लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रपति गनी ने मौलाना द्वारा आत्मघाती हमले के खिलाफ फतवा जारी करने का समर्थन किया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि सरकार न सिर्फ फतवे का समर्थन करती है, बल्कि संघर्ष विराम के भी पक्ष में है।