Coronavirus: बेल्जियम में लगाया गया कर्फ्यू, एक महीने तक बंद रहेंगे रेस्टोरेंट और बार
बेल्जियम में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में कर्फ्यू लगा दिया है। इसके साथ ही एक महीने तक यह पर सभी बार और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। जानें बेल्जियम में कोरोना से अभी कितने मामले सामने आए हैं और इस भयंकर संक्रमण से कितने लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्रसेल्स, एपी। बेल्जियम में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में कर्फ्यू लगा दिया है। इसके साथ ही एक महीने तक यह पर सभी बार और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। सोमवार से यह प्रतिबंध लागू कर दिया जाएगा। बेल्जियम सरकार ने शुक्रवार को इस प्रतिबंध का एलान किया था। यह कर्फ्यू आधी रात से सुबह 5 बजे तक लगाया जाएगा। वहीं रेस्टोरेंट में आठ बजे के बाद से शराब के बेचने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
बेल्जियम में कोरोना वायरस
इसके साथ ही तीन से ज्यादा लोगों को एक साथ इकट्ठा होने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही सभी लोगों को वर्क फोर्म होम करने की सलाह दी गई है। बता दें बेल्जियम में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले हफ्ते बेल्जियम में 6,000 नए मामले सामने आए थे। कुल संक्रमित मामलों की बात करें तो यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 192,000 तक पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 10,327 तक पहुंच गया है। प्रत्येक दिन एक्टिव मामले बढ़ रहे हैं।
प्रत्येक दिन बढ़ रही संक्रमितों संख्या
प्रधान मंत्री अलेक्जेंडर डे क्रू ने ब्रसेल्स में संवाददाताओं से कहा कि पुष्टि की गई मामलों की संख्या हर दिन बढ़ रही है, जिसको देखते हुए यह प्रतिबंध लगाने का फैसल लिया गया है। एक महीने के लिए लगाए गए कर्फ्यू के परिणाम को देखने के लिए हफ्ते में समीझा भी की जाएगी।
बता दें कि इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से जूझ रही है। इस भयंकर वायरस से पूरी दुनिया परेशान है। दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश अमेरिका है। यहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कोरोना से अछूते नहीं रहे हैं हालांकि एक बहुत ही जल्द वह कोरोना से ठीक भी हो गए। अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश भारत है। यहां पर भी प्रत्येक दिन मामले बढ़ रहे हैं। प्रत्येक देश इस जानलेनवा वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं।