विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ales Bialiatski: बेलारूस में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अलेस बेलियात्स्की को 10 वर्ष जेल की सजा

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 04 Mar 2023 06:49 AM (IST)

वर्ष 2020 के चुनाव को लेकर हुए व्यापक प्रदर्शन के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता अलेस बेलियात्स्की और उनके दो सहयोगियों ...और पढ़ें

बेलारूस में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को 10 वर्ष जेल की सजा
बेलारूस में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को 10 वर्ष जेल की सजा

टैल्लिन्न, एपी। बेलारूस की एक अदालत ने शुक्रवार को नोबेल पुरस्कार विजेता अलेस बेलियात्स्की को 10 वर्ष जेल की सजा सुनाई है। अलेस बेलारूस में मानवाधिकार के सबसे बड़े समर्थक और वर्ष 2022 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

अलेस और उनके द्वारा स्थापित वियासना मानवाधिकार केंद्र की तीन अन्य शीर्ष हस्तियों को सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और तस्करी में आर्थिक मदद का दोषी ठहराया गया था।

अलेस को किया गया था गिरफ्तार

वर्ष 2020 के चुनाव को लेकर हुए व्यापक प्रदर्शन के बाद अलेस और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उस चुनाव से निरंकुश राष्ट्रपति अलेग्जेंडर लुकाशेन्को को दूसरा कार्यकाल मिला था। अलेस के सहयोगी डजमिट्री गिरफ्तार होने से पहले बेलारूस से बाहर निकलने में कामयाब रहे।

प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध हुई थी क्रूर कार्रवाई

पूर्व सोवियत देश पर 1994 से कठोरता से शासन करने वाले अलेग्जेंडर ने प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध क्रूर कार्रवाई की थी। 35,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था और हजारों लोगों की पुलिस ने पिटाई की थी।