Move to Jagran APP

Lockdown Ease: फ्रांस- इटली में दोबारा करवट ले रही जिंदगी, खोले गए समुद्री तट

महामारी के संकट की धीमी गति को देखते हुए पहले वीकेंड पर फ्रांस और इटली में पहले वीकेंड पर समुद्र के तटों को खोला गया है।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 16 May 2020 02:22 PM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 02:22 PM (IST)
Lockdown Ease: फ्रांस- इटली में दोबारा करवट ले रही जिंदगी, खोले गए समुद्री तट
Lockdown Ease: फ्रांस- इटली में दोबारा करवट ले रही जिंदगी, खोले गए समुद्री तट

बर्लिन, एएफपी। नॉवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लागू लॉकडाउन को खोले जाने के बाद फ्रांस और इटली में इस बार पहला वीकेंड है। वहीं फुटबॉल के प्रशंसक बडे लीग एक्शन का इंतजार कर रहे हैं। दुनिया के तमाम देशों में महामारी के दोबारा फैलने की आशंका के बीच लॉकडाउन को खोला जा रहा है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोविड-19 के लिए इस साल के अंत तक टीका विकसित कर लिया जाएगा। 

loksabha election banner

लॉकडाउन के बाद शुक्रवार को अपने देश की सीमाओं को दोबारा खोलने वाला स्लोवानिया पहला देश है। उत्तर पूर्व यूरोप, लातविया, लिथुआनिया और एस्टोनिया ने अपनी अलग प्रक्रिया अपनाई और तीन देशों के बीच मूवमेंट को अनुमति दी।

ट्रंप ने कहा, 'इस साल के अंत तक या उससे पहले ही हम इसका खात्मा कर देंगे।' राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में शुक्रवार को वैश्विक महामारी के अंत के लिए वैक्सीन बनाने के रेस में जुटे अन्य देशों की तुलना में अमेरिका के प्रयासों का जायजा ले रहे थे।

पैरासोल्स (Parasols) व सनलाउंजर (sunloungers) इटली के तटों पर नजर आने शुरू हो गए हैं। यूरोप में गर्मियों के मौसम की शुरुआत हाने वाली है यहां की मुख्य टूरिज्म इंडस्ट्री दोबारा से चरमराई व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटी है। अनेकों देशों में लॉकडाउन से होने वाले आर्थिक नुकसानों को दोबारा से पटरी पर लाने के लिए कोशिशें रफ्तार पकड़ रही है। वहीं आयरलैंड में भी लॉकडाउन खोलने पर विचार किया जा रहा है। यहां आने वाले नए पर्यटकों को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा।

 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार,  16 मई सुबह 10 बजे तक संक्रमण के कुल मामले  4,396,392 हो गए जिसमें से  300,441 लोगों की मौत हो गई। पिछले साल के अंत में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान स्थित वेट मार्केट से निकलकर नॉवेल कोरोना वायरस ने दुनिया के तमाम देशों को अपने चपेट में ले लिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.