यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'चिकन नेक काट दूंगा' बांग्लादेशी आतंकी ने भारत के खिलाफ उगला जहर; CM ममता से की खास डिमांड
भारत के खिलाफ जहर उगल रहे बांग्लादेशी आतंकवादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। आतंकवादी का नाम ...और पढ़ें

HighLights
- भारत से अलग कराएंगे और खालिस्तानियों को समर्थन करेंगे: बांग्लादेशी आतंकवादी
- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शेख हसीना सरकार गिरने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार हमले हो रहे हैं। कई कट्टरपंथी नेता और आतंकवादी, हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बना रहे हैं।
इसी बीच एक भारत के खिलाफ जहर उगल रहे बांग्लादेशी आतंकवादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।आतंकवादी का नाम जशीमुद्दीन रहमानी (Jashimuddin Rahmani) है। यह आतंकी संगठन अलकायदा का समर्थन करता है। वो अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का नेता भी है।
वीडियो में आतंकी ने उगला जहर
जशीमुद्दीन रहमानी वीडियो में कहता हुआ सुनाई दे रहा है,"चिकन नेक काट देंगे, जम्मू कश्मीर को आजाद कराएंगे, बंगाल को भारत से अलग कराएंगे और खालिस्तानियों को समर्थन करेंगे।"
क्या है चिकन नेक?
बता दें कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर को भारत का चिकन नेक कहते हैं। यह उत्तर पूर्व को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। यह एक संकीर्ण भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक गलियारा है, जो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को बाकी हिस्सों से जोड़ता है। यह गलियारा 60 किलोमीटर लंबा और 20 किलोमीटर चौड़ा है। इस कॉरिडोर के इर्द-गिर्द नेपाल और बांग्लादेश हैं।
सीएम ममता से क्या की अपील?
जशीमुद्दीन रहमानी ने वीडियो में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक अनुरोध किया है। उसने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग शासन की घोषणा करें। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनने के बाद जशीमुद्दीन रहमानी जेल से बाहर आया है।
