विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान ने रंगपुर में दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया, लोगों के साथ सेल्फी ली

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:48 PM (IST)

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रंगपुर के राधा गोविंद धर्मसभा मंदिर में दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया।

तारिक रहमान ने राधा गोविंद मंदिर में पूजा पंडाल का किया दौरा।

तारिक रहमान ने राधा गोविंद मंदिर में पूजा पंडाल का किया दौरा।

HighLights

  1. पीएम तारिक रहमान ने दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया।

  2. उन्होंने धार्मिक एकता और सहयोग पर विशेष जोर दिया।

  3. राष्ट्र निर्माण में सभी नागरिकों के समान अधिकार बताए।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रंगपुर के ऐतिहासिक राधा गोविंद धर्मसभा मंदिर में दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और हिंदू समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने लोगों के साथ सेल्फी भी ली।

वहीं, रंगपुर के पगलापीर में उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का समय उत्सव मनाने का है। उन्होंने सभी धर्मों के मानने वालों के बीच एकता और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

राष्ट्र निर्माण में एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धर्म एक निजी मामला है, लेकिन देश सभी का है। उन्होंने बांग्लादेश के हर नागरिक को समान सम्मान और अधिकार दिलाने का संकल्प लिया।

(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)