विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश में 75 वर्षीय सांसद की 19 साल की दूसरी पत्नी की संदिग्ध मौत, गाजी नजरुल और पहली पत्नी गिरफ्तार

Published: Tue, 22 Sep 2026 03:36 AM (IST)

बांग्लादेश पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी सांसद गाजी नजरुल इस्लाम को उनकी 19 वर्षीय दूसरी पत्नी की मौत के मामले में चार दिन की हिरासत में लिया है।

दूसरी पत्नी की मौत मामले में हिरासत में लिया गया जमात का सांसद

दूसरी पत्नी की मौत मामले में हिरासत में लिया गया जमात का सांसद

HighLights

  1. सांसद गाजी नजरुल इस्लाम दूसरी पत्नी की मौत मामले में हिरासत में।

  2. पुलिस ने पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर लिया।

  3. आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तारी हुई।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश पुलिस ने सोमवार को जमात-ए-इस्लामी के एक सांसद को उनकी 19 साल की दूसरी पत्नी की मौत के मामले में पूछताछ के लिए चार दिन की हिरासत में लिया। रविवार को सांसद गाजी नजरुल इस्लाम की दूसरी पत्नी का शव उन्हें आवंटित अपार्टमेंट में मिला, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनकी पहली पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

ढाका मेट्रोपालिटन पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "हमने चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट से मिली मंजूरी के आधार पर सांसद गाजी नजरुल इस्लाम और उनकी पहली पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।"

कोर्ट ने 75 वर्षीय सांसद को चार दिन की हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जबकि उनकी पहली पत्नी को एक दिन की हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने इससे पहले संसदीय प्रक्रिया के तहत गाजी को गिरफ्तार करने के लिए संसद अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद से मंजूरी ली थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों को आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित दंड संहिता के प्रविधान के तहत गिरफ्तार किया गया।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)