बैंकॉक में बाढ़ वाली सड़क पर जेट-स्की चलाना पड़ा भारी, 2 गिरफ्तार; वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
बैंकॉक में बाढ़ वाली सड़क पर जेट-स्की से स्टंट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

बैंकॉक में बाढ़ के पानी में जेट-स्की चलाने पर दो गिरफ्तार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में बाढ़ के पानी से भरी सड़क पर जेट-स्की जलाकर स्टंट करने के मामले में पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय कीडसिरी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा व्यक्ति वह है जिसने इसे पूरे घटनाक्रम का वीडियो शूट किया था।
सड़क पर चलाई थी जेट-स्की
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम को सोर्न ने जानबूझकर बैंकॉक की जलमग्न पेट्चबुरी रोड पर तेज रफ्तार में जेट-स्की चलाई और तीखे मोड़ लिए। इससे उठी पानी की ऊंची लहरें सड़क किनारे बने घरों, फुटपाथ और वहां से गुजर रहे राहगीरों तक पहुंचीं।
उस समय पर सड़क पर कई मोटरसाइकिल सवार और बाढ़ में बंद पड़ी कारें भी मौजूद थीं। वीडियो में रिकॉर्डिंग करने वाला व्यक्ति आरोपी को, बढ़िया...सीधे जाओ, कहकर उकसाता सुनाई दे रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
सोशल मीडिया पर 'B K K D R I F T' कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने भारी उपद्रव और खतरे को लेकर शिकायत दर्ज कराई। मक्कासन पुसिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेट-स्की सवार और वीडियो बनाने वाली साथी, दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जेट-स्की को जब्त कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने दावा कि उसने विदेश में पढ़ाई की है और उसे थाई संस्कृति का ज्ञान नहीं था, वह बस मुश्किल समय में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहता था।
बैंकॉक नॉर्थ म्युनिसिपल कोर्ट ने सोर्न को सार्वजनिक उपद्रव फैलाने और यातायात में बाधा डालने का दोषी पाया। अदालन ने उसे एक महीने की जेल और 10,000 बाहत जुर्माने की सजा सुनाई।
हालांकि, अपराध स्वीकार करने और सहयोग करने पर सजा घटाकर 15 दिन की सस्पेंड जेल और 5,000 बाहत जुर्माना कर दिया गया। कोर्ट ने उसे एक साल के प्रोबेशन पर रखा है।
