समुद्र के अंदर बोइंग विमान का इस्तेमाल कर थीम पार्क खोलने जा रही बहरीन
एक लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले इस थीम पार्क में 70 मीटर लंबे बोइंग 747 विमान को स्थापित किया जाएगा।
By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 12:09 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 12:09 PM (IST)
मनामा, एजेंसी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बहरीन के नया तरीका निकाला है। वहां सरकार अगस्त में दुनिया का सबसे बड़ा समुद्र के अंदर थीम पार्क खोलने जा रही है। एक लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैले इस थीम पार्क में 70 मीटर लंबे बोइंग 747 विमान को स्थापित किया जाएगा। समुद्र में डूबाने से पहले विमान को विशेष रूप से तैयार किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य देश के समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करना और अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण मानकों को शामिल करके स्थानीय समुद्री पर्यावरण को संरक्षित करना है।
बोइंग 747 के साथ डाइविंग साइट पर बहरीनी मोतियों का व्यापार भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा पार्क में मूंगे की कृत्रिम चट्टानें और कला प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जो पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से निर्मित होंगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें