'47 साल के इस्लामी जुल्म और तानाशाह का अंत...', बचपन में ईरान से भागी ऑस्ट्रेलियाई न्यूज एंकर की आपबीती
ऑस्ट्रेलिया की न्यूज एंकर ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर बड़ी बात कही है। बचपन ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया की होस्ट रीता पनाही बचपन में ईरान से भाग गई थीं। रीता पनाही ने अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर बड़ी बात कही है।
न्यूज एंकर रीता पनाही ने खामेनेई की मौत पर ऑन एयर कहा, 'मुझे बस इतना कहना है कि 47 साल के इस्लामी जुल्म के बाद तानाशाह मर चुका है और ईरान आजाद होने की कगार पर है।'
रीता पनाही ने खामेनेई की मौत पर कही बड़ी बात
रीता पनाही ने आगे कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपनी जिंदगी में यह दिन देखूंगी।' ऑस्ट्रेलिया में स्काई न्यूज की एंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ईरान पर मिसाइल हमला करने की तारीफ भी की।
रीता पनाही ने ऑन एयर शो में फारसी में अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए खामेनेई के लिए अपशब्द कहे। एंकर ने ईरान में खामेनेई के समर्थकों के लिए कहा, 'तुम्हारे सिर पर मिट्टी हो और तुम नरक में जलो।'
खामेनेई की मौत पर ईरान में कहीं मातम छाया, तो कहीं लोगों ने सुप्रीम लीडर की मौत का जश्न मनाया गया। रीता पनाही के को-एंकर रोवन डीन ने पनाही के लिए इस खबर के पर्सनल नेचर पर जोर दिया। सोशल मीडिया पर रीता पनाही का ये वीडियो वायरल हो गया।
अमेरिका-इजरायल के हमलों में खामेनेई की मौत
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। ये हमला ईरान के सुप्रीम लीडर के घर के आस-पास भी हुआ।
इस हमले के बाद खबर सामने आई कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद इस खबर की पुष्टि की।
यह भी पढ़ें- ईरान पर अटैक को लेकर चीन का रिएक्शन, क्या US-इजरायल हमलों के बीच Iran से तेल नहीं खरीद रहा ड्रैगन?
यह भी पढ़ें- हमास, हिजबुल्लाह से अली खामेनेई तक... इजरायल ने मिटाया दुश्मनों का नामोनिशान, अब कौन होगा मिडिल ईस्ट का बॉस?
