विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया की महिला सांसद को कार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल; पीएम बोले- हमला हुआ

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:19 PM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई निर्दलीय सांसद हेलेन हेन्स को मेलबर्न के वांगराटा में उनके कार्यालय के बाहर एक कार ने जानबूझकर टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

ऑस्ट्रेलियाई सांसद हेलेन हेन्स को कार ने मारी टक्कर

ऑस्ट्रेलियाई सांसद हेलेन हेन्स को कार ने मारी टक्कर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को निर्दलीय सांसद हेलेन हेन्स को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस घटना को प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने एक हमला बताया है।

पुलिस के अनुसार, हेन्स को मेलबर्न से उत्तर-पश्चिम में लगभग 200 किलोमीटर दूर वांगराटा में उनके कार्यालय के बाहर टक्कर मारी गई। यह टक्कर जानबूझकर मारी गई। विक्टोरिया पुलिस के कार्यवाहक अधीक्षक एशले मेसन ने बताया कि 65 वर्षीय हेन्स को गंभीर चोटें आई हैं।

आरोपी गिरफ्तार, चाकू जब्त

एशले मेसन ने बताया कि 43 वर्षीय कार चालक को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और उसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी की कार से एक चाकू भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है।

प्रधानमंत्री ने बताया हमला

इस घटना को प्रधानमंत्री अल्बानीज ने हमला बताया है। अल्बानीज ने ABC न्यूज को बताया कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी। यह जानबूझकर किया गया काम था। उन्होंने कहा कि इस बेहद मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं हेलेन, उनके परिवार, दोस्तों, उनकी टीम और उनके समुदाय के साथ हैं। हम उनके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, वह बहुत ही बुद्धिमान हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि वह एक बहुत ही नेक इंसान हैं।

अल्बानीज ने बताया कि हमलावर का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऑस्ट्रेलिया के आतंकवाद-रोधी दस्ते को सक्रिय कर दिया गया है।

धमकियां और अभद्र भाषा का इस्तेमाल

ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ सालों में देश के राजनेताओं को मिलने वाली धमकियों और उनके खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल में लगातार बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल, उन्होंने सांसदों को निशाना बनाने वाले समूहों और व्यक्तियों की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया था।

कौन हैं हेलेन हेन्स?

हेलेन हेन्स नर्स और दाई के रूप में काम करने के बाद 2019 में संसद पहुंचीं। वह जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कड़े कदम उठाने जैसे मुद्दों के समर्थन के लिए जानी जाती हैं। राजनीति में पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के उनके प्रयासों के लिए उनकी काफी तारीफ की गई है।

हेलेन के परिवार ने एक बयान में कहा, आज दोपहरा, हमारी प्यारी हेलेन वांगराटा में अपने निर्वाचन कार्यालय के बाहर एक घटना का शिकार हो गईं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हम मौके पर मौजूद लोगों और उन समर्पित स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने मदद की। साथ ही पुलिस को भी धन्यवाद देते हैं जिन्होंने तुरंत कार्रवाई की।