Move to Jagran APP

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, देशभर से लापता हुए 40 लोग

नेपाल में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते देश के विभिन्न राज्यों से करीब 40 लोग लापता हो गए हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 03:53 PM (IST)
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, देशभर से लापता हुए 40 लोग
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, देशभर से लापता हुए 40 लोग

काठमांडु, एएनआइ। पिछले 24 घंटों में नेपाल के विभिन्न जिलों में मानसून के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते  40 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। वहीं, नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में बाढ़ के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की थी। जानकारी के लिए बता दें कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल और चीन के बीच ततोपानी-झांगमू बॉर्डर प्वाइंट को जोड़ने वाली सड़क को भी नुकसान पहुंचा है।

loksabha election banner

11 घर बहने से 14 लोगों की मौत

सिंधुपालचौक जिला प्रशासन कार्यालय के मुख्य जिला अधिकारी उमेश कुमार ढकाल ने गुरुवार सुबह समाचार एजेंसी सिन्हुआ को जानकारी देते हुए बताया कि बरहाबिसे नगर पालिका में 11 घर बहने से 14 लोग लापता हैं। इसके साथ ही 3 लोग घायल हुए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ भोटेकोशी नगरपालिका में दो घर बह गए हैं इसी के साथ चार लोग लापता होने और दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी काठमांडू को नेपाल-चीन बॉर्डर प्वाइंट से जोड़ने वाला अरानिको राजमार्ग भी कम से कम सात स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।

Sक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो शव बरामद किए गए हैं जबकि बहराबाइस नगरपालिका क्षेत्र के जम्बू इलाके में स्थानीय जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ने के बाद कम से कम 18 अन्य लापता हो गए हैं।

मृतकों की पहचान 20 वर्षीय निहेश बासनेट और उसकी तीन साल की बेटी के रूप में की गई है।

अधिकारी ने साथ ही ये भी जानकारी दी कि नेपाली सेना ने घटना में घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए काठमांडू लाने के लिए एक हेलीकॉप्टर को काम पर लगाया है।

इन सबके बीच नेपाल मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में पिछले सप्ताह 13 लाख से अधिक लोगों ने बेरोजगारी राहत के लिए किया आवेदन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.