विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूस-यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ी भारतीय कंपनी आर्सेलर मित्तल, उत्पादन रोका; बंद किया कारखाना

Published: Sat, 26 Sep 2026 05:34 AM (IST)

यूक्रेन में सबसे बड़ी इस्पात बनाने वाली भारतीय उद्योगपति लक्ष्मीनिवास मित्तल की कंपनी आर्सेलर मित्तल ने अपना उत्पादन बंद करने ...और पढ़ें

आर्सेलर मित्तल ने यूक्रेन में बंद किया कारखाना (फोटो- रॉयटर)

आर्सेलर मित्तल ने यूक्रेन में बंद किया कारखाना (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. आर्सेलर मित्तल पर भी चार बार हमला हो चुका है, इसमें कंपनी को काफी नुकसान हुआ

  2. भारतीय उद्योगपति लक्ष्मीनिवास मित्तल की कंपनी करती थी सबसे ज्यादा इस्पात का उत्पादन

  3. कीव पर रूस के हमले में सात मरे, 46 घायल, यूक्रेन ने दो रूसी रिफायनरी बनाईं निशाना

रॉयटर, कीव। यूक्रेन में सबसे बड़ी इस्पात बनाने वाली भारतीय उद्योगपति लक्ष्मीनिवास मित्तल की कंपनी आर्सेलर मित्तल ने अपना उत्पादन बंद करने की घोषणा की है।

आर्सेलर मित्तल का इस्पात कारखाना यूक्रेन के क्रिवीरीह शहर में है। यह शहर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का गृह नगर है। इस शहर पर रूस अक्सर हवाई हमले करता रहता है।

आर्सेलर मित्तल पर भी चार बार हमला हो चुका है। इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर शुक्रवार को फिर से बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में 14 वर्षीय बालक समेत सात लोग मारे गए जबकि 46 लोग घायल हुए हैं।

युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि शांति का मसौदा उन्हें प्राप्त हुआ है, उस पर विचार हो रहा है। आर्सेलर मित्तल के प्रबंधन ने बताया है कि कंपनी ने यूक्रेन सरकार को उत्पादन बंद करने के अपने निर्णय की जानकारी दे दी है।

बताया है कि लगातार हो रहे हमलों के बीच काम करना और सुरक्षा संभव नहीं है, इसलिए काम बंद किया जा रहा है।

विदित हो कि कंपनी पर पांच हफ्तों में चार बार रूसी हमले हुए हैं जिनमें उसके पांच कर्मचारियों की मौत हुई है। आर्सेलर मित्तल का बंद होना यूक्रेन के लिए एक और झटका है, क्योंकि रूसी हमलों के चलते पहले ही उसका निर्यात 15 प्रतिशत कम हो चुका है।

शुक्रवार को रूस ने अमेरिकी रेस्टोरेंट चेन मैकडोनाल्ड के गोदाम को भी निशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस को निश्चित रूप से उसकी आतंकी हरकतों का जवाब मिलना चाहिए। यह जवाब विश्व एकजुट होकर दे सकता है।

रूस पर शुक्रवार को यूक्रेन के हमले में एक आयल रिफायनरी निशाना बनी है। इस रिफायनरी से उत्पादन फिलहाल रुक गया है। जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के पर्म इलाके में भी एक अन्य रिफायनरी को निशाना बनाया गया है।