परमाणु हथियारों के खिलाफ काम करने पर ‘ICAN’ को शांति का नोबेल पुरस्कार
इंटरनेशनल कैंपेन टू एबॉलिश न्यूक्लियर वीपन्स (Ican)’ नाम की संस्था को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
स्टॉकहोम (एएनआई)। शांति का नोबेल पुरस्कार ‘इंटरनेशनल कैंपेन टू एबॉलिश न्यूक्लियर वीपन्स (Ican)’ नाम की संस्था को मिला है जो परमाणु हथियार के खात्मे के लिए चलाया गया कैंपेन है।
BREAKING NEWS The 2017 Nobel Peace Prize is awarded to the International Campaign to Abolish Nuclear Weapons (ICAN) @nuclearban #NobelPrize pic.twitter.com/I5PUiQfFzs
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2017
नोबल कमिटी की अध्यक्ष बेरिट रीस- एंडरसन ने कहा, इस ग्रुप को यह पुरस्कार इनके प्रयासों के लिए दिया गया है जो इन्होंने परमाणु हथियारों को रोकने के लिए किया। उन्होंने उत्तर कोरिया का मामला उठाते हुए बताया, ‘हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा हमेशा है।
We did it! #nuclearban pic.twitter.com/6EDNYXcLw3
— ICAN (@nuclearban) July 7, 2017
नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में पोप फ्रैंसिस, सऊदी के ब्लॉगर रैफ बदावी, ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ भी शामिल थे। कमिटी ने पुरस्कार की घोषणा के समय कहा कि हम इसके जरिए सभी परमाणु हथियार संपन्न देशों को यही संदेश देना चाहते हैं कि अगर वे इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह कितना विनाशकारी साबित हो सकता है।
वर्ष 2007 में औपचारिक तौर पर विएना में लांच संस्था को ऑस्ट्रेलिया में शुरू किया गया था। यह संस्था सौ से अधिक देशों में काम करने वाले ग़ैर-सरकारी संस्थाओं का समूह है।
Watch the very moment the 2017 Nobel Peace Prize is announced! #NobelPrize pic.twitter.com/H0AtcRU7tn
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2017
यह भी पढ़ें: जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक काजुओ इशीगुरो को साहित्य का नोबेल